अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : नीतीश सरकार ने सात IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। 2012 बैच के IPS अधिकारी मनोज कुमार तिवारी को सीवान का नया एसपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह CID यानी अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी थे। वहीं सीवान के वर्तमान एसपी अमितेश कुमार को विशेष शाखा (सुरक्षा) का एसपी बनाया गया है। 2002 बैच के IPS अधिकारी राकेश राठी को स्पेशल ब्रांच के IG का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही वे तकनीकी सेवाएं एवं संचार बिहार के IG बने रहेंगे। वहीं वेटिंग फॉर पोस्टिंग 2005 के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र राणा को केंद्रीय क्षेत्र का IG बनाया गया है। 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी गरिमा महिला को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का IG बनाया गया है। वह इससे पहले केंद्रीय क्षेत्र पटना की IG थीं। 2006 बैच की IPS अधिकारी एस प्रेमलथा को पुलिस महानिरीक्षण तकनीकी सेवाएं एवं संचार, पटना का IG बनाया गया है। इससे पहले वह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की IG थीं। वहीं 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी के. रामदाम को CID का एसपी बनाया गया है। रामदास बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में एसपी सह सहायक निदेशक थे।

इसे भी पढ़ें : चंद घंटों की बारिश में डूबी राजधानी रांची… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पारंपरिक हथियार से लैस महिलाएं निकली शिकार पर… जानें
इसे भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर ही पुनौरा धाम में होगा मां जानकी मंदिर का निर्माण
इसे भी पढ़ें : DC के नाम पर बना डाला व्हाट्सएप, फिर मांगने लगा ‘मंईयां’ पेमेंट डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : भारत की वैश्विक छवि को मजबूत कर रहा योग : विजय कुमार सिन्हा
इसे भी पढ़ें : जज कालोनी में योगाभ्यास, DLSA सचिव बोले- नित्य योग से दूर होते हैं रोग
इसे भी पढ़ें : नीतीश राज के 20 साल : बिहार में दोगुनी हुई सड़क निर्माण की रफ्तार

