अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : DLSA यानी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि कुमार भास्कर ने कहा कि रोजाना योग करने से रोग दूर रहते हैं। शरीर को नयी एनर्जी मिलती है और लोग स्वस्थ रहते हैं। मौका था विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करने का। आज यानी शनिवार को रांची के जज कालोनी स्थित मल्टिपर्पस हॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योगाभ्यास के इस कार्यक्रम को झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। मौके पर रांची न्यायायुक्त, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय (फैमिली कोर्ट) एवं व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट), रांची के सभी अपर न्यायायुक्त एवं न्यायिक दंडाधिकारी तथा व्यवहार न्यायालय, रांची के कर्मचारी योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

बता दें कि आज का यह योग कार्यक्रम ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ थीम पर आधारित था। योग प्रशिक्षक के रूप में सत्यानंद योग मिशन के ट्रेनर मौजूद थे। उन्होंने ने सभी को योगाभ्यास कराया एवं कहा कि योग करना फायदेमंद हैं, योग से कई रोगों को भगाया जा सकता हैं, इम्यूनिटी को बढ़ाया भी जा सकता है।
DLSA यानी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के पीएलवी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने-अपने प्रखंड के विधिक सहायता केंद्र एवं लिगल लिट्रेसी क्लब में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं व लोगों को योग कराकर योग के लाभ के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मांडर, कांके, रिनपास, सीआईपी रामकृष्ण मिशन, तमाड़, बेड़ों व कांके, ओरमांझी, मांडर समेत सभी विधिक सहायता केंद्र में योगाभ्यास किया गया।
इसे भी पढ़ें : BOI के सीनियर ब्रांच मैनेजर CBI के शिकंजे में… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टर स्ट्रोक, विधवा-वृद्ध और दिव्यांग पेंशन तीन गुना बढ़ाया
इसे भी पढ़ें : Air India के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने का आदेश, DGCA की सख्त कार्रवाई



