Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 05:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पंचायतों में अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे सरकारी काम… जानें कैसे
Headlines

पंचायतों में अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे सरकारी काम… जानें कैसे

June 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पंचायतों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को पूरा करने के लिए CM नीतीश कुमार ने कई सरहानीय पहल की है। इसी क्रम में पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने की परिकल्पना है। वर्तमान में 2 हजार 600 पंचायतों में इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग के स्तर से शुरू किया गया है। विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1187 और सामान्य क्षेत्रों में 1488 नए पंचायत सरकार भवन बनाए जा रहे हैं। राज्य की 8053 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से पंचायत सरकार भवन बनाए जाने की योजना है। यह पंचायत स्तर पर एक मिनी सचिवालय का प्रोटोटाइप होगा। यहां एक ही छत के नीचे लोगों को सभी सेवाएं मिल सकेंगी।

ऐसा होगा पंचायत सरकार भवन का स्वरूप

पंचायत सरकार भवन दो मंजिला होगा। बाढ़ आपदाओं के समय इन भवनों के माध्यम से पंचायतों को अपने कार्य संचालन में जन सामान्य के प्रति उत्तरदायी बनाने और क्रियाकलापों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सुविधा होगी। इन पंचायत सरकार भवनों का क्षेत्रफल सामान्य क्षेत्र के लिए 7202 वर्गफीट और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 9538 वर्गफीट है। इस भवन में निर्वाचित प्रतिनिधियों और पंचायत स्तर के कर्मियों के लिए स्थान, ग्राम कचहरी के न्यायालय कक्ष, अभिलेखों के संरक्षण के लिए स्थान, स्टोर, पंचायत/स्थायी समितियों की बैठकों के लिए हॉल, नागरिकों के लिए स्वागत कक्ष, महत्वपूर्ण कर्मियों के आवासीय खण्ड, सेवा केंद्र, डाकघर समेत कई अन्य सुविधाएं भी रहेंगी।

एक ही छत के नीचे सारे सरकारी कामों में आसानी होगी : कुमार रवि

इस मामले में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि फिलहाल 2600 भवन बनाने की योजना है, जिनमें दो हजार भवनों पर काम शुरू हो गया है। बचे हुए 600 भवनों का टेंडर प्रक्रियाधीन है। इसमें मुखिया के बैठने के साथ साथ पंचायत के लोगों के लिए भी एक ही छत के नीचे सारे सरकारी कामों में आसानी होगी। यह पंचायत सरकार भवन पंचायत स्तर पर सचिवालय का काम करेगा। पंचायत सरकार भवन ग्रामीण क्षेत्र में विकास को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इसे भी पढ़ें : इन लोगों के हथियारों का लाइसेंस होगा रद्द, 200 के जगह अब मिलेंगी सिर्फ 50 गोलियां
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइन लोगों के हथियारों का लाइसेंस होगा रद्द, 200 के जगह अब मिलेंगी सिर्फ 50 गोलियां
Next Article तीन दर्जन हथियारबंद अपराधियों का रात के अंधेरे में तांडव… जानें क्या

Related Posts

Headlines

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026
Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.