Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 08:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » AXIOM-4 Mission : शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष के लिए रवाना
Headlines

AXIOM-4 Mission : शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष के लिए रवाना

June 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शुभांशु
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना हो गए। फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से आज सुबह 2:31 बजे ईडीटी (12:01 बजे आईएसटी) एक्सिओम मिशन-4 स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भरी। इसे फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से कक्षा में प्रक्षेपित किया जाएगा। स्पेसएक्स ने ड्रैगन के रवाना होने के समय का पहला वीडियो जारी किया है।

स्पेसएक्स के वीडियो में शुभांशु समेत मिशन पर जा रहे हंगरी के तिबोर कापू, पोलैंड के स्लावोस उज्नान्स्की विस्नेव्स्की और टीम का नेतृत्व कर रहीं पैगी को विमान में बैठे हुए देखा जा सकता है। यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचने में 28 घंटे का समय लगेगा। अंतरिक्ष स्टेशन धरती से करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। यह पृथ्वी के चारों ओर एक निश्चित कक्षा में 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूमता है। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु की इस मिशन में पायलट की भूमिका है।

उनके साथ इस मिशन में अनुभवी नासा अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, पोलैंड से ईएसए अंतरिक्ष यात्री स्लावोज उज्नान्स्की विस्नीव्स्की और हंगरी से तिबोर कापू भी शामिल हैं। इस मिशन की अवधि 14 दिन है। नासा के अनुसार, लॉन्चिंग के अगले दिन 26 जून की शाम लगभग 4 बजकर 30 मिनट पर ड्रैगन कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से डॉक करेगा।

नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से एक्सिओम स्पेस ने इस मिशन को तैयार किया है। इसमें कई देशों के अंतरराष्ट्रीय क्रू मेंबर शामिल हैं। यह कमर्शियल और वैश्विक अंतरिक्ष एक्सप्लोरेशन में एक बड़ा कदम है। भारत के लिहाज से खास बात ये है कि इसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी हैं। किसी भी भारतीय एस्ट्रोनॉट की आईएसएस के लिए ये पहली उड़ान है। भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए यह मिशन लंबे अंतराल के बाद मानव अंतरिक्ष यान की वापसी का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले वर्ष 1984 में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष से कहा था, ”सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा।”

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश से अपॉइंटमेंट लेटर पाकर गदगद हुए 101 असिस्टेंट आर्किटेक्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के 11 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
Next Article बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

Related Posts

झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Headlines

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.