अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में भवन निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वास्तुविदों का कार्य इमारतों की डिजाईन बनाने के साथ-साथ पूरी निर्माण प्रक्रिया का रचनात्मक एवं तकनीकी मार्गदर्शन करना होता है ताकि निर्मित भवन सुंदर तथा उपयोगी हो। साथ ही वहां धूप, हवा एवं रोशनी का संतुलन हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज के इस कार्यक्रम में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है, मैं आप सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ और आपसे उम्मीद करता हूं कि आप अच्छे ढंग से अपने कार्य का निर्वहन करेंगे।
आज 101 चयनित वास्तुविदों में प्लानिंग में पीजी की योग्यता रखने वाले 31, आपदा जोखिम में विशेषज्ञता रखने वाले 02, अर्बन डिजाईनिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले 02 एवं लैंडस्केपिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। ऐसे वास्तुविद जो विशेष योग्यता रखते हैं, उनकी योग्यता के अनुसार उनको कार्य आवंटित करने का प्रस्ताव है।
इसे भी पढ़ें : त्योहारों की शोभायात्रा पर अब नहीं कटेगी बिजली, JBVNL ने जारी की SOP
इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसी फोर्स और धरा गया पांच लाख का इनामी उग्रवादी… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : ईरान-इजराइल युद्ध के चलते देशभर में 60+ उड़ानें रद्द
इसे भी पढ़ें : शौक के चलते 30 हजार में खरीदा हथियार, गोली लेने गया तो धरा गया
इसे भी पढ़ें : घर से करता था दारू का धंधा, 48 बोतल माल के साथ धराया
इसे भी पढ़ें : तीन दर्जन हथियारबंद अपराधियों का रात के अंधेरे में तांडव… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : कोयला, बालू, शराब और जमीन सिंडिकेट चला रहे झारखंड में सरकार : रघुवर दास
इसे भी पढ़ें : घर से करता था दारू का धंधा, 48 बोतल माल के साथ धराया

