Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 07:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब तकनीक द्वारा कर सकते हैं मर चुके लोगों से भी बात
Headlines

अब तकनीक द्वारा कर सकते हैं मर चुके लोगों से भी बात

April 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

दक्षिण कोरिया और अमेरिका में ऐसी कई टेक कंपनियां मार्केट में आ गयी हैं जो मरने के बाद भी डिजिटल दुनिया में जिंदा कर दे रही हैं. परिजन मृतक के डिजिटल अवतार से बात कर सकते हैं। वहीं डाटा विशेषज्ञ इस बात पर चिंता जता रहे हैं कि मृत लोगों की जानकारी इस्तेमाल करने में तमाम कानूनी और नैतिक पचड़े हो सकते हैं.

वीआर और एआई

वर्चुअल रिएलिटी से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक के क्षेत्र में हुए विकास ने लोगों के सामने ऐसे कई विकल्प ला दिए हैं. फरवरी में दक्षिण कोरिया के एक टीवी चैनल ने एक मां और उसकी 7 साल की उम्र में मर चुकी बेटी के मिलन का वीडियो दिखाया. बच्ची का यह डिजिटल अवतार वीआर की मदद से बनाया गया था, जिसे एक उसी उम्र की चाइल्ड ऐक्टर के ऊपर आजमाया गया. यानि मां ने जो बच्ची देखी उसकी शक्ल उनकी बेटी जैसी और भावनाएं ऐक्टर की थीं.

ब्रिटेन में बर्मिंघम के ऐश्टन यूनिवर्सिटी में सीनियर लेक्चरर एडीना हार्बिंजा ने बताया, “विश्व के ज्यादातर देशों में मरने वालों का डाटा सुरक्षित नहीं है. इसलिए कानूनन किसी का भी अवतार बनाने से किसी को भी रोका नहीं जा सकता.” यानि बिना किसी से अनुमति लिए ऐसा करना संभव है और इस तरह उस मृत व्यक्ति से जुड़े दूसरे लोगों का डाटा भी सुरक्षित नहीं रह जाता.

अमेरिका की इटरनिमे और रेप्लिका जैसी कई कंपनियां इस समय ऐसी सेवाएं दे रही हैं जो लोगों के डिजिटल प्रतिरूप बनाती हैं. ये प्रतिरूप ऐसे किसी भी इंसान के साथ बातचीत कर सकते हैं जो उदास हों या जब उन्हें किसी से बात करने की जरूरत महसूस हो. दूसरे स्टार्टअप भी हैं जैसे सेफबियॉन्ड और गॉननॉटगॉन जिसमें लोग अपने प्रियजनों के लिए संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं. यह उनके मरने के बाद उनके वीडियो संदेश या चिट्ठी को प्रियजनों के जन्मदिन या किसी अहम दिन पर सीधे पहुंचा देंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSuccess: भारतीय वैज्ञानिकों के बनाए मास्क से तुरंत नष्ट हो जाता है कोरोना
Next Article 3 मई के बाद क्या करने वाली है सरकार, राजनाथ सिंह के घर पर हुई चर्चा

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.