अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : जिले के सिल्ली-मुरी ओपी क्षेत्र के मारदू गांव में बुधवार को पूरण चंद महतो के घर में घुसे बाघ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। बाघ के घर में घुसने की खबर से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर रांची एसडीओ की ओर से पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर से 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।
बुधवार की सुबह 4:30 बजे, पूरण चंद महतो की पुत्री सनिका कुमारी बकरी बांधने अपने घर से बाहर निकली थी, उसी समय एक बाघ कमरे में घुस गया और छिप कर बैठ गया।
सनिका ने अंदर कमरे में सो रहे पिता को इसकी सूचना दी और शोर मचाना शुरू किया। पिता ने हल्ला करने से मना करते हुए अंदर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया, लेकिन अंदर कमरे की खिड़की खुली थी, जिससे बाघ प्रवेश कर गया।
इस स्थिति को देखते हुए पूरण ने अपनी बेटी और घर में आई एक अन्य रिश्तेदार की बेटी को लेकर कमरे से बाहर की ओर भागे। इसके बाद बाहर से लोहे के दरवाजे को बंद कर दिया।
खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पाकर प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, गांव के मुखिया, वार्ड सदस्य, वन विभाग के वनरक्षी एवं ओपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंचे वन रक्षी जय प्रकाश साहु एवं गौतम बोस ने रांची वन विभाग के अधिकारी एवं रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। इसके बाद बाघ को शाम में सफलतापूर्वक पिंजरे में पकड़ लिया गया।
इसे भी पढ़ें : जामताड़ा में अबतक की सबसे बड़ी रिकवरी, साइबर अपराधियों को SP की दो टूक…
इसे भी पढ़ें : CBSE का बड़ा फैसला, स्टूडेंट्स अब दो बार दे सकेंगे10वीं की बोर्ड परीक्षा
इसे भी पढ़ें : कम पड़ रही थी कमायी, ज्यादा माल कमाने उतरा इस धंधा में, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो

