अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamtara : जामताड़ा में पुलिस ने साइबर अपराधियों को तगड़ा झटका दिया है। मिली एक इंफॉर्मेशन पर पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को धर दबोचा है। इनमें 24 साल का प्रदीप कुमार मंडल और 26 साल का रघुवीर कुमार मंडल शामिल है। इन दोनों के पास से 25 लाख 20 हजार रुपये कैश, दस पीस मोबाइल, 20 फर्जी सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, एक चेकबुक, एक लैपटॉप और एक कार जब्त की गयी है। मामले में जामताड़ा पुलिस कप्तान राजकुमार मेहता ने मीडिया को बताया कि जिले में यह अबतक की सबसे बड़ी रिकवरी है। SP ने कहा कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायछान्द गांव में परेश मंडल के घर में कुछ साइबर अपराधी कांड कर रहे हैं। मिली सूचना पर गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और दोनों को धर दबोचा। इन दोनों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। अलग-अलग बैंकों के नाम पर CREDIT/DEBIT CARD में KYC अपडेट कराने की बात बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। फिर उनके मोबाईल पर APK FILE भेजा जाता था। इसके बाद मोबाईल में APK FILE डाउनलोड करवाकर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर माल उड़ा दिया जाता था। प्रदीप कुमार मंडल के खिलाफ पुलिस फाइल में दो मामले दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश से अपॉइंटमेंट लेटर पाकर गदगद हुए 101 असिस्टेंट आर्किटेक्ट
इसे भी पढ़ें : त्योहारों की शोभायात्रा पर अब नहीं कटेगी बिजली, JBVNL ने जारी की SOP
इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसी फोर्स और धरा गया पांच लाख का इनामी उग्रवादी… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : ईरान-इजराइल युद्ध के चलते देशभर में 60+ उड़ानें रद्द
इसे भी पढ़ें : शौक के चलते 30 हजार में खरीदा हथियार, गोली लेने गया तो धरा गया
इसे भी पढ़ें : ईरान ने इजराइल पर जारी रखे हमले, सीजफायर समझौता हुआ निष्फल
इसे भी पढ़ें : बारिश के बाद हिंदपीढ़ी का हाल बेहाल, कांग्रेस नेता ने DC से किया यह आग्रह

