अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गए भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि शुभांशु अकेले नहीं हैं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें और सपने उनके साथ हैं। शुभांशु शुक्ला 8 जून 2025 को अमेरिका के ऐक्सिओम मिशन-4 के तहत अंतरिक्ष में गए हैं। यह मिशन ISRO, NASA और SpaceX की साझेदारी में हुआ है। यह पल भारत के लिए खास है क्योंकि 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में पहुंचा है। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने भारत का नाम अंतरिक्ष में रोशन किया था।
ISS पर 14 दिन बिताएंगे शुभांशु
शुभांशु शुक्ला ISS पर 14 दिन बिताएंगे और इस दौरान कई प्रयोग करेंगे। इनमें से एक खास प्रयोग ‘माइक्रोग्रैविटी में इंसान और डिजिटल इंटरफेस का व्यवहार’ है, जो IISc बेंगलुरु द्वारा तैयार किया गया है। यह प्रयोग भविष्य के अंतरिक्ष यानों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
SpaceX में हुई ट्रेनिंग
शुभांशु की ट्रेनिंग SpaceX के मुख्यालय में हुई, जहां उन्होंने सिमुलेशन और तकनीकी प्रक्रियाएं सीखी। इस मिशन में अमेरिका की पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नांस्की और हंगरी के टिबोर कपु भी शामिल हैं।
बच्चों से करेंगे बातचीत
अगले कुछ दिनों में शुभांशु बच्चों से भी बातचीत कर सकते हैं और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में बताएंगे। यह मिशन भारत की वैज्ञानिक क्षमता को दर्शाता है और यह बताता है कि भारत अब अंतरिक्ष की बड़ी ताकतों में शामिल हो चुका है।
इसे भी पढ़ें : CM ने पक्का घाट का किया लोकार्पण, बोले- बचपन में रोज यहीं नहाते थे
इसे भी पढ़ें : सीतामढ़ी महोत्सव को मिला राजकीय समारोह का दर्जा: अशोक यादव
इसे भी पढ़ें : हथियार बनाने वालों से जेल में मिला, बाहर निकल खोला आर्म और दारू फैक्ट्री, धराया
इसे भी पढ़ें : जगरनाथपुर रथ मेला में पहुंची डालसा की टीम, लोगों को नशा के खिलाफ जगा गयी

