WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : साइबर अपराधियों ने अब रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री को अपना टारगेट बना लिया है। रांची जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल DC मंजूनाथ भजंत्री के नाम से बनाई गई है। प्रशासन ने बताया कि इस आईडी का असली DC से कोई संबंध नहीं है और जो भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं, उनका मकसद लोगों को फंसाना, ठगना और लूटना है। इस मामले में FIR दर्ज कर दी गई है और साइबर क्राइम यूनिट जांच में जुट गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आईडी पूरी तरह से फर्जी है और इसका मकसद ठगी करना है। जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और आईडी की प्रामाणिकता की जांच करें। प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि यह सिर्फ एक प्रोफाइल नहीं, बल्कि आपकी साइबर सुरक्षा का मामला है। इसको लेकर रांची DC की ओर से लोगों को अर्लट करते हुए पोस्ट किया गया है। क्या लिखा है पोस्ट में… पढ़ें हू-ब-हू…
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाया गया। जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई है कि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी (facebook.com/share/1Byb6iUv) बनाई गई है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है। जिला प्रशासन स्पष्ट करता है कि श्री मंजूनाथ भजन्त्री का इस फर्जी फेसबुक आईडी से कोई संबंध नहीं है। जनता से अपील की जाती है कि ऐसी किसी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। इस प्रकार की गतिविधियों से सतर्क रहें, क्योंकि यह साइबर अपराध का हिस्सा हो सकता है और आपको आर्थिक या व्यक्तिगत नुकसान पहुंचा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा इस फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है, और संबंधित साइबर क्राइम यूनिट इस मामले की गहन जांच कर रही है। नोट यह जनहित में जारी की गई है। कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाया गया।
जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई है कि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी (https://t.co/8F8Rf5wQ5z) बनाई गई है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से असामाजिक तत्वों… pic.twitter.com/vRRR911JmU
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) June 29, 2025
इसे भी पढ़ें : देशी मखाना को मिली ग्लोबल पहचान, दरभंगा के सौरभ ने गढ़ा कीर्तिमान
इसे भी पढ़ें : लोगों की चीख-चित्कार से भोरे-भोर दहल उठा मधुबनी से सटा यह इलाका… जानें क्यों

