WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Madhubani : मधुबनी जिले के भुतहा-झिटकी के पास एनएच-27 पर शनिवार सुबह एक बस और खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गई। यह बस पटना से अररिया के सिकटी जा रही थी। इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री, चालक और खलासी घायल हो गए। टक्कर के बाद लोगों की चीख-चित्कार से पूरा इलाका दहल उठा। आसपास के लोग मौके पर जुट गये। सूचना पुलिस प्रशासन को दी गयी। एंबुलेंस को बुलाया गया। जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों और मधुबनी से सटे सुपौल के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के कर्मियों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉ. प्रदीप कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है।

हादसा शनिवार सुबह लगभग 6 बजे हुआ। घायल यात्रियों ने बताया कि यह हादसा बस मालिक और चालक की लापरवाही के कारण हुआ। बस का समय शाम 8:30 बजे था, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए रात लगभग 11-12 बजे बस को खोला गया। बस के खलासी ने बताया कि चालक को नींद आने के कारण वह खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। घायलों में कुछ बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकतर घायल यात्री अररिया जिले के हैं, जबकि कुछ पटना, छपरा और सुपौल जिले के भी हैं।
जख्मी लोगों के नाम
घायलों में सुपौल के करजाइन निवासी ज्योति कुमारी (26), कार्तिक कुमार (7), अररिया के गॉड कुमार (26), पूजा कुमारी (25) और गंभीर रूप से घायल यात्रियों में पटना निवासी राजेन्द्र महतो (56), सूरज कुमार (28), छपरा निवासी नीरज प्रसाद (35), अररिया के एमडी शहनाज (19), पारो देवी (60), पुनिया देवी (60), करजाइन निवासी अजय कुमार (29) शामिल हैं।

