WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज यानी तीन जुलाई को रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। नितिन गडकरी के रांची आगमन को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। गुरुवार को समय सुबह 08:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन एवं प्रवेश वर्जित रहेगा।
- रांची शहर में सुबह 09:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक सभी छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश-परिचालन वर्जित रहेगा।
- कांठीटांड, रातू, तिलता के तरफ से पंडरा, पिस्का मोड़, न्यू मार्केट की ओर आने वाले सभी प्रकार के बड़े छोटे मालवाहक वाहन/चार पहिया वाहन/बस का प्रवेश वर्जित रहेगा (स्कूल बस-एम्बुलेन्स वाहन को छोड़कर)।
- कांठीटांड-रातू की ओर से पिस्का मोड़ के तरफ आने वाले वाहन तिलता चौक से ही रिंग रोड़ के बांये दांये मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते है।
- न्यू मार्केट चौक से लेकर एसबीआई मुख्य शाखा, कचहरी तथा जाकिर हुसैन पार्क मोड़ से रणधीर वर्मा चौक के बीच सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
- मेन रोड तथा सर्कुलर रोड से किशोरी यादव चौक-जाकिर हुसैन पार्क की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन रेडियम चौक से एसएसपी आवास चौक तथा जेल चौक से करमटोली चौक होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते है।
- शहीद चौक, अपर बाजार से किशोरी यादव चौक की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- कटहल मोड़ से पिस्का मोड की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कटहल मोड़ से सभी चार पहिया वाहन एटीआई बस स्टैण्ड तक ही आ सकेंगे।
- DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की को डिप्यूट किया गया है।
इसे भी पढ़ें : नितिन गडकरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का आज करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल



