WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज यानी तीन जुलाई को रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मंत्री रांची के साथ ही गढ़वा में भी NHAI की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई की सुबह 10.40 बजे दिल्ली से रांची आयेंगे। इसके बाद गढ़वा के हूर गांव जायेंगे। वहां दिन के 12 बजे मंत्री रेहला फोर लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह हेलीकॉप्टर से दिन के 2:15 बजे रांची लौटेंगे। रांची में गडकरी सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से रातू रोड पहुंचेंगे और करीब 3 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। मोटरसाइकिल जुलूस के साथ मंत्री ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
गडकरी झारखंड के लिए NH परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इस मौके पर NHAI के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां पर सभा भी की जायेगी। यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान गडकरी फ्लाइओवर का भी जायजा लेंगे। इसके बाद होटल रेडिशन ब्लू जायेंगे। वहां पर अधिकारियों के साथ NH की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में ट्रांसपोर्ट के मुद्दे पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। शाम 6:45 बजे एयरपोर्ट जायेंगे और फिर वहां से वापस चले जायेंगे। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बीती रात कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ओटीसी ग्राउंड पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इसे भी पढ़ें : Ola-Uber-Rapido को खुली छूट, अब वसूल सकेंगे दोगुना किराया

