Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा में भयंकर उफान, अलर्ट जारी
Headlines

बक्सर से लेकर भागलपुर तक गंगा में भयंकर उफान, अलर्ट जारी

July 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गंगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में गंगा में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे नजर आने लगी है। राज्य के बक्सर और भागलपुर जिले में यह स्थिति साफ ताैर से देखी जा रही है। बक्सर से भागलपुर तक के जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति की आहट सुनाई देने लगी है। केंद्रीय जल आयोग और जल संसाधन विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 से 48 घंटों में गंगा का जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं का असर अब बिहार की धरती पर दिखने लगा है। बक्सर में गंगा का जलस्तर 1.66 मीटर बढ़ गया, जो सीधे हिमाचल से आने वाले पानी का प्रभाव है। दीघा घाट, गांधी घाट, हाथीदह, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव में भी जलस्तर बढ़ने की आशंका है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को सभी तटबंधों पर चौकसी बढ़ाने और आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

पटना के दीघा घाट में 27 सेमी से अधिक की बढोत्तरी, गांधी घाट में 19 सेमी से अधिक की बढोत्तरी और हाथीदह में 16 सेमी से अधिक की बढोत्तरी हुई है। वही मुंगेर जिले में गंगा के जलस्तर में 12 सेमी से अधिक की बढोत्तरी हुई है। भागलपुर मेंं 8 सेमी से अधिक की बढ़ाेत्तरी हुई है। कहलगांव में 10 सेमी से अधिक की बढोत्तरी हुई है। इन आंकड़ों ने सरकारी अमले की चिंता बढ़ा दी है। कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि गंगा की स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

Advertisement Advertisement

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के प्रबोध डेरा गांव में गंगा का पानी बढ़ने के साथ ही भयानक कटाव शुरू हो चुका है। तीन हजार की आबादी वाला यह गांव पिछले दस वर्षों से कटाव की चपेट में है, लेकिन अब स्थिति भयावह होती जा रही है। यहां ग्रामीण गंगा किनारे खड़े होकर कटाव की विभीषिका को देख रहे है। तेज धारा तट से टकराती है और बार-बार की टक्कर से मिट्टी धसक कर नदी में समा जाती है। ग्रामीणों की आशंका है कि अगर समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो जल्द ही उनके घर-आंगन भी गंगा में समा जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : काशी में हर घंटे बढ़ती जा रही गंगा, शहर जलमग्न

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleECI ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, बिहार SIR प्रक्रिया डिकोड किया
Next Article भरोसे का खू’न : दोस्त का क’त्ल कर उसकी ही माशूका को ले भागा

Related Posts

बिहार

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
बिहार

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.