Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये
Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हेहल मैदान में बीती शाम पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को लोडेड देसी पिस्टल और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मैदान के पास कुछ संदिग्ध युवक किसी अपराध को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक पकड़ा गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे भी रातू से गिरफ्तार कर लिया।

सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि 14 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे सुखदेवनगर थानेदार इंस्पेक्टर सुनील कुमार कुशवाहा को हेहल मैदान में संदिग्ध अपराधियों के जुटने की सूचना मिली। इसके बाद थाना पुलिस, पीसीआर-28 के पदाधिकारी और सशस्त्र बल के साथ तत्काल मैदान में छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही वहां बैठे युवक भागने लगे। जवानों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नितेश मिर्धा के तौर पर की गयी। वह हेहल पाहन टोली का रहने वाला बताया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.65 एमएम की लोडेड देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली और आईफोन बरामद किया गया।

auto

फरार साथी को रातू से दबोचा

छापेमारी के दौरान नितेश के साथ मौजूद ऋतिक राज मौके से भाग निकला था। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी और उसे नवाटोली सिमलिया, रातू से गिरफ्तार कर लिया। ऋतिक सर्वोदय नगर, इमली पेड़, नवाटोली सिमलिया का रहने वाला है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस वारदात की तैयारी कर रहे थे और हथियार उनके पास कहां से आया। दोनों के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिस्टल, गोली और आईफोन जब्त कर लिया है।

कार्रवाई में थानेदार सुनील कुमार कुशवाहा, एसआई राहुल कुमार, प्रदीप सैवाया, एएसआई विनोद कुमार सोनी, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, आरक्षी रोहित कुमार राय समेत थाना के रिजर्व गार्ड शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट
Next Article चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

Related Posts

Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
बिहार

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.