अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में आज यानी छह जुलाई को मुहर्रम पर्व मनाया जायेगा। इसे लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था में 1000 जवानों की तैनाती की है। रैपिड एक्शन फोर्स, रैपिड एक्शन पुलिस, इको टीम, टियर गैस पार्टी, रंगीन पानी का टैंकर, ब्रज वाहन और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया है। निगरानी के लिए ड्रोन और वीडियो कैमरे का भी इस्तेमाल होगा। उपद्रवियों पर कार्रवाई की जायेगी और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।
मुहर्रम को लेकर राजधानी रांची के ट्रैफिक में बदलाव
मुहर्रम को लेकर राजधानी रांची के ट्रैफिक में छह जुलाई को बदलाव किया गया है। यह बदलाव छह जुलाई को सुबह 10 बजे से जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा।
इन सड़कों पर वाहनों का परिचालन पर रहेगा रोक
- किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक में परिचालन बंद रहेगा।
- शहीद चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा।
- सुभाष चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर के तरफ वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक में में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- पुरुलिया रोड से सर्जना चौक तक परिचालन बंद रहेगा।
- एसएन गागुंली रोड,विष्णु गली, बुधिया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड तक परिचालन बंद रहेगा।
- सुजाता चौक से मेन रोड की तरफ वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- वूल हाउस के पास से मेन रोड की तरफ से आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- कर्बला चौक से रतन पीपी चौक आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- जैप वन कमांडेंट आवास मोड़ से राजेन्द्र चौक आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- तुलसी चौक से अम्बेडर चौक आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- रांची शहर के अन्य मार्गों में भी यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : कई थानों की पुलिस साथ सड़क पर उतरे SP-DSP… जानें क्यों



