अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची पुलिस ने मुहर्रम पर शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला। DIG सह SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील चौक-चौराहों एवं मुहर्रम जुलूस मार्गों में फ्लैग मार्च निकाला गया। सिटी एसपी अजित कुमार और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में अलबर्ट एक्का चौक से फ्लैग मार्च शुरू हुआ, जो डेली मार्केट, उर्दू लाइबेरी, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, बिक्रांत चौक, चर्च रोड होते हुए वापस अलबर्ट एक्का चौक में संपन्न हुआ।
सिटी एसपी ने बताया कि फ्लैग मार्च निकालने का मकसद आमजनों में सुरक्षा की भावना का संचार करना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना था। इस दौरान पुलिस ने लोगों शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करें।
सुरक्षा के रहेंगे तगड़े इंतजाम
राजधानी रांची में छह जुलाई को मुहर्रम पर्व मनाया जायेगा। इसे लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था में 1000 जवानों की तैनाती की है। रैपिड एक्शन फोर्स, रैपिड एक्शन पुलिस, इको टीम, टियर गैस पार्टी, रंगीन पानी का टैंकर, ब्रज वाहन और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया है। निगरानी के लिए ड्रोन और वीडियो कैमरे का भी इस्तेमाल होगा। उपद्रवियों पर कार्रवाई की जायेगी और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।
इसे भी पढ़ें : बेउर जेल से मिले हुक्म पर हुआ गोपाल खेमका का म’र्डर, रेड शुरू
इसे भी पढ़ें : जहां होती है नारी की पूजा, वहां होता है देवताओं का वास : ममता कुमारी
इसे भी पढ़ें : चाल घंसा और चल बसे चार लोग, बाबूलाल बोले- सरकार को हर एक जान का देना होगा हिसाब



