अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : इमाम हुसैन नाम के एक शख्स की बॉडी उसके ससुराल में फंदे पर लटकी हालत में मिली। करीब 37 साल के इमाम हुसैन का ससुराल जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह गोदाम इलाके में है। वह मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। बीते कुछ सालों से वह अपने ससुराल में ही रहता था। इमाम हुसैन का घर आजाद बस्ती में है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात रात घर के अन्य सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। जब सभी घर लौटे तो देखा कि इमाम का कमरा अंदर से बंद है। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर जो कुछ दिखा, सभी को अंदर से हिला गया। कमरे में पंखे पर गमछा के सहारे गमछा इमाम हुसैन लटका हुआ था। ससुरालवालों ने जल्दबाजी में इमाम को फंदे से नीचे उतारा और टाटा मेन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन बेटियों के पिता इमाम हुसैन शांत और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा कमरे से मिले दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : चाल धंसने से जान गंवाने वालों के आश्रितों को मुआवजे का ऐलान
इसे भी पढ़ें : ‘बाबू’ दफ्तर में उड़ा रहे थे सिगरेट के धुएं का छल्ला, CM हेमंत लिया एक्शन… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में हो रहे SIR के खिलाफ SC पहुंचीं महुआ मोइत्रा, EC के फैसले को दी चुनौती
इसे भी पढ़ें : रांची में आज बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स डिप्यूट
इसे भी पढ़ें : कई थानों की पुलिस साथ सड़क पर उतरे SP-DSP… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेउर जेल से मिले हुक्म पर हुआ गोपाल खेमका का म’र्डर, रेड शुरू



