Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 03:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CBI की अर्जी हाईकोर्ट में मंजूर, बढ़ी लालू यादव की टेंशन
Headlines

CBI की अर्जी हाईकोर्ट में मंजूर, बढ़ी लालू यादव की टेंशन

July 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लालू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने बहुचर्चित चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख रुपये की फर्जी निकासी मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस घोटाले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बेक जूलियस और सुधीर कुमार भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने संबंधी सीबीआई की अपील को स्वीकार कर लिया है। मुख्य न्यायाधीश रंगोन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की खंडपीठ ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता दीपक भारती ने अदालत में दलील दी थी कि निचली अदालत ने इन दोषियों को सजा देते समय उनके अपराध की गंभीरता को कम करके आंका।

सीबीआई ने दलील दी कि विशेष सीबीआई न्यायाधीश की अदालत ने चारा घोटाले के केस नंबर RC 64A/96 में लोक लेखा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष जगदीश शर्मा को सात साल की सजा और 10 लाख रुपये जुर्माने की सजा दी थी, जबकि लालू यादव समेत अन्य दोषियों को सिर्फ साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई थी। यह सजा कम है क्योंकि अदालत ने खुद यह स्वीकार किया था कि घोटाले को लालू प्रसाद के संरक्षण में अंजाम दिया गया।

Advertisement Advertisement

सीबीआई ने कुल छह दोषियों की सजा बढ़ाने की अपील की थी, जिनमें लालू यादव, बेक जूलियस, सुधीर कुमार भट्टाचार्य, आरके राणा, फूलचंद सिंह और महेश प्रसाद के नाम शामिल थे। लेकिन इनमें से आरके राणा, फूलचंद सिंह और महेश प्रसाद की मृत्यु हो चुकी है, इसलिए कोर्ट ने बाकी तीन आरोपियों के खिलाफ ही सुनवाई की।

बता दें कि देवघर ट्रेजरी से 89 लाख रुपये की अवैध निकासी के इस मामले में सीबीआई ने 1996 में प्राथमिकी दर्ज की थी। लंबे समय चली सुनवाई के बाद 23 दिसंबर 2017 को विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया था और 6 जनवरी 2018 को सजा सुनाई गई थी। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद इन तीनों दोषियों की सजा बढ़ सकती है। सीबीआई इस फैसले को अपनी एक बड़ी कानूनी जीत मान रही है।

इसे भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो लालू यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 78 किलो का लड्डू केक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनया आशिक मिल गया तो पुराने प्रेमी का कर दिया काम तमाम
Next Article केंद्र की नीतियां मजदूर और किसान विरोधी : सुप्रियो

Related Posts

Headlines

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026
Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.