Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 05:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, थानेदार और SI जख्मी, इलाका सील
Headlines

राजधानी में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, थानेदार और SI जख्मी, इलाका सील

June 12, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फायरिंग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में मसौढ़ी थाना के थानेदार राहुल कुमार और सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल पुलिस अधिकारियों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार के पैर में गोली लगी है, जबकि संजय कुमार के हाथ में गोली लगी है।

युवक से मारपीट की सूचना के बाद पहुंची थी टीम

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि मसौढ़ी के मनीचक तालाब घाट इलाके में कुछ अपराधी एक युवक के साथ हथियार के बल पर मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ बदमाश एक युवक को जबरन कार से लाकर तालाब के पास मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस जैसे ही घटनास्थल के करीब पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

auto

स्मैक तस्करों और अपराधियों के जुटने की भी थी सूचना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि मनीचक तालाब के पश्चिमी हिस्से में स्मैक तस्कर और कुछ कुख्यात अपराधी जमा हुए हैं। आशंका थी कि वहां किसी अवैध गतिविधि या बड़ी डील को अंजाम दिया जाना है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सत्यापन किया और एक विशेष टीम को छापेमारी के लिए भेजा। टीम ने इलाके की घेराबंदी करते हुए संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर ही गोलियां बरसा दीं।

गोली लगते ही मच गई अफरा-तफरी

अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अपराधियों की ओर से चलाई गई गोली राहुल कुमार के पैर में जा लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। वहीं दूसरी गोली संजय कुमार के हाथ में लगी। घटना के बाद पुलिस टीम ने दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई, लेकिन अंधेरा और इलाके की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर कई बदमाश फरार होने में सफल रहे।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएसपी कन्हैया कुमार समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मसौढ़ी, धनरूआ, पुनपुन और आसपास के कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

इलाके को किया गया सील, सर्च ऑपरेशन जारी

फिलहाल मनीचक तालाब घाट और उसके आसपास के इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है और फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों तक जल्द पहुंचा जा सके।

क्या बोले डीएसपी कन्हैया कुमार

डीएसपी कन्हैया कुमार ने बताया, “अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हमारे दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।”

इसे भी पढ़ें : 16 सीनियर BAS अधिकारियों को मिला IAS का दर्जा… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article16 सीनियर BAS अधिकारियों को मिला IAS का दर्जा… देखें लिस्ट
Next Article विकसित भारत के सपने का इंजन बनेगा बिहार, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य : सीएम सम्राट

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026
Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.