Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केंद्र की नीतियां मजदूर और किसान विरोधी : सुप्रियो
Headlines

केंद्र की नीतियां मजदूर और किसान विरोधी : सुप्रियो

July 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुप्रियो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां श्रमिक और किसान विरोधी हैं। मजदूरों की यूनियन को कमजोर किया जा रहा है, कानून निजी कंपनियों के हित में बदले जा रहे हैं और पब्लिक सेक्टर का निजीकरण करके देश को कॉर्पोरेट के हाथों बेचा जा रहा है। भट्टाचार्य बुधवार को अलबर्ट एक्का चौक झामुमो रांची जिला कमेटी की ओर से देशव्यापी हडताल के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जैसे किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सात महीने तक आंदोलन किया और अपनी जानें गंवाईं, अब मजदूरों को भी उसी तरह के हालात में धकेला जा रहा है। लेकिन झामुमो इस पर चुप नहीं बैठेगा और झारखंड में किसी भी मजदूर विरोधी कानून को लागू नहीं होने देगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने की। उन्होंने कहा कि झामुमो गरीब, मजदूर और आदिवासी समाज की पार्टी है। केंद्र सरकार जो श्रम कानून ला रही है, उसमें मजदूरों को अपनी मांगें रखने का अधिकार तक नहीं है, जब तक फैक्ट्री मालिक की अनुमति न हो। यह पूरी तरह से श्रमिकों को गुलाम बनाने की कोशिश है।

auto

इस प्रदर्शन में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों में झामुमो केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, कुदूस अंसारी, कलाम आजाद, आदिल इमाम, अफरोज अंसारी, जीत गुप्ता, फरीद खान, सज्जाद अंसारी, अंशु लकड़ा, अंकिता वर्मा, सीमा लकड़ा, अनमोल रतन सांचा समेत कई अन्य शामिल थे।

प्रदर्शन के जरिए झामुमो ने केंद्र सरकार से श्रमिकों और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर मजदूर विरोधी नीतियां वापस नहीं ली गईं, तो विरोध और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : CBI की अर्जी हाईकोर्ट में मंजूर, बढ़ी लालू यादव की टेंशन

इसे भी पढ़ें : सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCBI की अर्जी हाईकोर्ट में मंजूर, बढ़ी लालू यादव की टेंशन
Next Article अमित शाह ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, क्या करेंगे… जानें

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.