WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इसे भी पढ़ें : अमित शाह ने अपने रिटायरमेंट प्लान की घोषणा की
इसे भी पढ़ें : CBI की अर्जी हाईकोर्ट में मंजूर, बढ़ी लालू यादव की टेंशन
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को नामीबिया में ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने राजधानी विंडहोक में स्टेट हाउस में दिया।
इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा, “मैं इस सम्मान को पाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूँ। हमारी दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है।” उन्होंने नामीबिया के राष्ट्रीय पौधे वेल्वित्शिया मिराबिलिस का उदाहरण देते हुए कहा कि यह दोस्ती समय के साथ और मजबूत होगी।
मोदी ने यह भी कहा कि नामीबिया ने 2022 में भारत में चीतों को फिर से बसाने में मदद की, जिसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने बताया कि चीतों का नया घर अच्छा है और उनकी संख्या बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री मोदी एक दिन के लिए नामीबिया दौरे पर हैं, जो पांच देशों की यात्रा का हिस्सा है। यह उनका 27वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
मोदी ने नामीबिया की संसद में कहा, “आपकी पहली महिला राष्ट्रपति पर हमें गर्व है। भारत में भी हम राष्ट्रपति को गर्व से ‘मैडम प्रेसिडेंट’ कहते हैं।” उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए नामीबिया को भाभाट्रॉन रेडियोथेरेपी मशीन देने की पेशकश की और कहा कि नामीबिया भारत की UPI तकनीक अपनाने वाला पहला देश बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 27 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नामीबिया में हुआ है। इससे पहले, 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी नामीबिया गए थे। मोदी का यह दौरा भारत और नामीबिया के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा।
