WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : जमशेदपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके बिष्टुपुर की खाओ गली बीती देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। अपराधियों ने डीएम मदन स्कूल के सामने सरेराह फायरिंग कर कोहराम मचा दिया। इस हमले में चाईबासा के चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (37) को गोली लगी। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें आनन-फानन में टाटा मेन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गोलियों की आवाज सुनते ही खाओ गली में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते पूरा इलाका खाली हो गया। सूचना पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। थानेदार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : बुजुर्गों के लिए सहारा बनेगी नीतीश सरकार की यह योजना… जानें

