Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 08:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमित शाह के सामने CM हेमंत ने झारखंड के विकास के वास्ते रखे 31 अहम सुझाव
Headlines

अमित शाह के सामने CM हेमंत ने झारखंड के विकास के वास्ते रखे 31 अहम सुझाव

July 10, 2025No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने केन्द्र सरकार और पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय के जरिए विकास को गति देने पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि इस मंच से पहले भी कई जटिल समस्याओं का समाधान निकला है और उम्मीद है कि आज की बैठक से भी कई अनसुलझे मुद्दे सुलझेंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड कभी एक ही राज्य का हिस्सा थे, इसलिए हमारी सांस्कृतिक विरासत और समस्याएं भी एक जैसी हैं। उन्होंने सभी राज्यों से आपसी समन्वय और सहयोग से योजनाएं बनाने का आग्रह किया। सीएम हेमंत ने बैठक की शुरुआत में भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू को नमन करते हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों को मिलकर हल करने के लिए यह मंच बेहद जरूरी है।

सीएम द्वारा रखे गए प्रमुख सुझाव और मांगें :

1. झारखंड के लंबित मुद्दों का समाधान मांगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी इस मंच से कई समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक से कई अनसुलझे मुद्दों पर हल निकलेगा।

auto

2. पूर्वी राज्यों के साझा मुद्दों पर एकजुटता की बात
बिहार, बंगाल, ओडिशा और झारखंड की साझा संस्कृति और समस्याओं को देखते हुए मिलकर योजनाएं बनाने और सहयोग की अपील की।

3. पर्यटन और MSME को बढ़ावा देने की बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखते हुए पर्यटन और छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

4. खनन क्षेत्रों के निवासियों को न्याय देने की मांग
खनन से प्रभावित लोगों के लिए DMFT नीति में बदलाव और PSU की नौकरियों में प्राथमिकता की मांग की।

5. मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की जानकारी दी
राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को ₹2500 प्रति माह देने की योजना का जिक्र किया और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बताया।

6. रोजगार सृजन के लिए केंद्र से सहयोग की अपेक्षा
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग की मांग की।

7. वंचित वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना में सहयोग की मांग
SC/ST/OBC बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से नई योजना शुरू करने या मौजूदा योजना में सहायता देने को कहा।

8. जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव
राज्य में जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।

9. साहेबगंज को राजधानी रांची से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे की मांग
MMT से रांची को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे के निर्माण का प्रस्ताव रखा।

10. गढ़वा से दुमका को जोड़ने की योजना
East-West Corridor में झारखंड के अंदर सड़कों को जोड़ने की योजना बताई गई।

11. साहेबगंज-मानिकचक पुल निर्माण की मांग
पश्चिम बंगाल से झारखंड को जोड़ने वाले पुल की लागत का 50% राज्य सरकार उठाएगी, केंद्र से सहयोग की मांग।

12. साहेबगंज में एयर कार्गो हब की योजना
हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, केंद्र से पूंजीगत खर्च की मांग।

13. रेलवे नेटवर्क के विस्तार की मांग
चक्रधरपुर, धनबाद जैसे बड़े रेल मंडलों के बावजूद राज्य के कई जिलों में रेल सेवा नहीं। रेलवे योजनाओं को पूरा करने की अपील।

14. नमामि गंगे योजना में झारखंड के अन्य शहरों को जोड़ने की मांग
धनबाद, फुसरो, रामगढ़ के साथ-साथ रांची, जमशेदपुर आदि को भी योजना में शामिल करने की मांग।

15. रांची मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृति की मांग
राजधानी की बढ़ती आबादी और यातायात को देखते हुए मेट्रो रेल की योजना।

16. प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि बढ़ाने की मांग
वर्तमान ₹1.20 लाख की राशि को बढ़ाकर ₹2 लाख करने की जरूरत बताई।

17. मनरेगा मजदूरी दर में वृद्धि की मांग
राज्य की न्यूनतम मजदूरी ₹405 है जबकि मनरेगा मजदूरी ₹255। इसे राज्य दर के बराबर करने की अपील।

18. उग्रवाद के लिए केंद्रीय बलों की लागत केंद्र उठाए
कहा गया कि उग्रवाद से लड़ना संयुक्त जिम्मेदारी है, इसलिए केंद्रीय बलों की लागत राज्य पर न डाली जाए।

19. कुपोषण उन्मूलन के लिए अतिरिक्त राशि की मांग
15वें वित्त आयोग द्वारा सुझाई गई ₹312 करोड़ की राशि शीघ्र जारी करने की मांग।

20. आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव
राज्य की बढ़ती आबादी के अनुसार 1683 नए केंद्रों की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया।

21. वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में केंद्र का अंशदान बढ़ाने की मांग
₹200-₹300 की जगह केंद्र का अंशदान बढ़ाकर ₹1000 प्रति माह करने की अपील।

22. पेटेंट और रिसर्च सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव
राज्य के शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए पेटेंट सूचना केंद्र की स्थापना की मांग।

23. चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेजों का प्रस्ताव
RIMS-2 समेत छह नए मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र से वित्तीय सहयोग की मांग।

24. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिए केंद्र से डेटा सहयोग की मांग
राज्य की स्वास्थ्य योजना को चलाने के लिए केंद्र से तकनीकी सहयोग मांगा।

25. सिंचाई परियोजनाओं में केंद्र की भागीदारी की मांग
झारखंड में सिंचाई के लिए एक भी बहुउद्देशीय परियोजना पूरी नहीं हुई, केंद्र से साझेदारी की अपील।

26. कोल कंपनियों से बकाया राशि की मांग
₹1.40 लाख करोड़ से अधिक की राशि कोल कंपनियों पर बकाया है, भुगतान कराने की मांग की।

27. बंद खदानों के क्लोजर और भूमि वापसी की मांग
कोल कंपनियों द्वारा खदान बंद होने पर भूमि लौटाने और क्लोजर प्रक्रिया पूरी करने की मांग।

28. सारंडा क्षेत्र में खनन पर रोक की योजना पर आपत्ति
MPSM के कारण खनन ब्लॉकों की नीलामी पर रोक का विरोध किया और त्रुटियों के समाधान की मांग की।

29. बौद्ध सर्किट और रामायण सर्किट में झारखंड को जोड़ने की मांग
रामरेखा धाम जैसे स्थलों को धार्मिक सर्किट में शामिल करने और एकीकृत पर्यटन नीति बनाने की अपील।

30. COMFED और होटल अशोका के हस्तांतरण का मुद्दा उठाया
बिहार से अलग हुए संसाधनों के बंटवारे की नीति बनाने की मांग की गई।

मुख्यमंत्री का भरोसा

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस बैठक से झारखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी और केंद्र सरकार राज्य के हितों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि “हम सबका प्रयास सहकारी संघवाद को मजबूत करना है। परिषद एक ऐसा मंच है, जहां सभी राज्य मिलकर साझा समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।”

अंत में सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बैठक में भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत के ‘मंईयां योजना’ में खुरेंच लगा रही थी 172 महिलाएं… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत की छोरियों ने इंग्लैंड की धरती पर रच डाला इतिहास
Next Article कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी (VIDEO)

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.