Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बुजुर्गों के लिए सहारा बनेगी नीतीश सरकार की यह योजना… जानें
Headlines

बुजुर्गों के लिए सहारा बनेगी नीतीश सरकार की यह योजना… जानें

July 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : CM नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार सरकार ने एक बार फिर सामाजिक न्याय और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए बुजुर्गों को बड़ी सौगात दी है। अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनधारकों को ₹400 की जगह ₹1100 प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी। यह पहली बार है जब पेंशन की राशि लगभग तीन गुनी बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार, 11 जुलाई को इस योजना के तहत प्रदेश के 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए पेंशन की राशि भेजेंगे। इनमें 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 13 लाख 43 हजार 311 बुजुर्गों को बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलेगा। इनमें 6,66,070 पुरुष, 6,76,929 महिलाएं और 312 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

Advertisement Advertisement

मधुबनी में सबसे ज्यादा बुजुर्ग पेंशनधारक

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 80 वर्ष से ऊपर आयु के सबसे ज्यादा लाभार्थी मधुबनी जिले में हैं, जहां 73,926 बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 63,357, वैशाली में 61,378, पटना में 59,567, समस्तीपुर में 58,882 और पूर्वी चंपारण में 58,555 लाभार्थी हैं।

जमुई में सबसे अधिक ट्रांसजेंडर लाभार्थी

राज्य में कुल 312 ट्रांसजेंडर पेंशनधारक हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 69 जमुई जिले में हैं। इसके बाद नालंदा (22), सीतामढ़ी (17), पटना, सुपौल, पश्चिम चंपारण (14-14), गया (13), रोहतास (12), सारण, भोजपुर, पूर्वी चंपारण (10-10) आदि जिलों में भी ट्रांसजेंडर लाभार्थी हैं।

पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम

इस अवसर पर राज्यभर में 85,012 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सबसे ज्यादा कार्यक्रम वैशाली जिले में (10,146 स्थानों पर) होंगे। इसके अलावा गया (6,600), समस्तीपुर (5,309), नालंदा (4,792), सारण (4,676), रोहतास (3,646), कटिहार (3,300), औरंगाबाद (3,040), मधेपुरा (2,950), भागलपुर (2,847), नवादा (2,786), पूर्वी चंपारण (2,493) आदि जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से 66 लाख 71 हजार 969 लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। CM नीतीश कुमार ने कहा, “वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं। उनका सम्मानपूर्वक जीवनयापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।” इस योजना के ज़रिए बिहार सरकार ने बुजुर्गों को न सिर्फ आर्थिक सहायता दी है, बल्कि उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार भी दिया है।

इसे भी पढ़ें : कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 11 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला जमशेदपुर का यह इलाका, विधायक प्रतिनिधि जख्मी

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.