Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी (VIDEO)
Headlines

कपिल शर्मा के कैफे में फायरिंग, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी (VIDEO)

July 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कपिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड फायरिंग की गई, लेकिन इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में एक व्यक्ति कार में बैठा हुआ नजर आता है जो लगातार कैफे के बाहर गोलियां चला रहा है। वीडियो के वायरल होते ही यह घटना चर्चा का विषय बन गई।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी भारत सरकार की एनआईए की वांछित आतंकवादियों की सूची में शामिल हरजीत सिंह लाडी ने ली है। हरजीत का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह हमला कथित रूप से कपिल शर्मा की किसी टिप्पणी से नाराज होकर किया गया है।

Advertisement Advertisement

#kapilsharma
Unknown attackers open firing in comedian Kapil Sharma’s cafe in Canada with several rounds of bullets fired
Canadian police are engaged in the investigation pic.twitter.com/HPojKfgUts

— jaggirmRanbir (@jaggirm) July 10, 2025

बता दें कि कपिल शर्मा ने कुछ दिन पहले ही कनाडा में अपना पहला कैफे ‘कैप्स कैफे’ लॉन्च किया था, जिसे वहां के भारतीय समुदाय से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। अब इस फायरिंग की खबर से लोग हैरान हैं। हालांकि, कपिल शर्मा की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस बीच, कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है। शो में अब तक सलमान खान, क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। आने वाले एपिसोड में जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार, विजय वर्मा और प्रतीक गांधी दिखाई देंगे। शो का नया एपिसोड हर शनिवार नेटफ्लिक्स पर रिलीज होता है।

इसे भी पढ़ें : अमित शाह के सामने CM हेमंत ने झारखंड के विकास के वास्ते रखे 31 अहम सुझाव

इसे भी पढ़ें : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी फिर धमाल मचाने को तैयार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमित शाह के सामने CM हेमंत ने झारखंड के विकास के वास्ते रखे 31 अहम सुझाव
Next Article राशिफल @ 11 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.