Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रॉफिट का माल अकेले डकारने के चक्कर में रच डाला गंदा खेल, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें
Headlines

प्रॉफिट का माल अकेले डकारने के चक्कर में रच डाला गंदा खेल, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें

July 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रॉफिट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : जमीन का सौदा के बाद मिले प्रॉफिट के बंटवारे को लेकर आशिष कुमार पांडेय का इमान डोल गया और उसने अपने साथी के साथ मिलकर पार्टनर के खिलाफ खतरनाक साजिश रच डाली। आशिष कुमार पांडेय ने निरंजन कुमार को फंसाने के लिए उसकी बाइक की डिक्की में एक देसी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली रख दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गयी कि JH01FC-1079 की स्पेंडर बाइक से एक शख्स हथियार लेकर ओरमांझी से गुजरने वाला है। मिली इंफॉर्मेशन के बाद पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग शुरू की और निरंजन कुमार पकड़ा गया। पुलिस ने जब उसकी बाइक का खंगाला तो उसकी डिक्की से देसी कट्टा और गोली मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निरंजन कुमार बार-बार पुलिस से यह कहता रहा कि हथियार और गोली उसकी नहीं है और वो डिक्की में कैसे आया, इस बात का भी उसे कोई इल्म नहीं। उसने पुलिस को बताया कि उसका घर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड स्थित नायक चौक के पास है। वह जमीन से संबंधित कागजात लेने ओरमांझी जा रहा था। निरंजन ने आगे बताया कि जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर आशीष कुमार पांडेय से उसकी पहचान हुई थी। आशीष ने मोराबादी स्थित होटल पार्क प्राइम में मिलने के लिए उसे बुलाया था। जब होटल की पार्किंग में बाइक पार्क कर रहा था तो दो संदिग्ध शख्स वहां दिखे। संभवतः उन दोनों ने ही हथियार बाइक की डिक्की में रख दिया होगा।

निरंजन की बातें सुनकर पुलिस ने होटल के पार्किंग में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो सारा मामला साफ हो गया। दो संदिग्ध शख्स ने ही बाइक की डिक्की में हथियार डाला था। इसके बाद पुलिस ने आशीष कुमार पांडेय को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ में आशीष ने खुलासा किया कि निरंजन के एक परिचित शख्स का जमीन का सौदा करवाया था। उस सौदे में 10 लाख रुपये का प्रॉफिट हुआ था। इस प्रॉफिट को बराबर-बराबर आशीष और निरंजन के बीच बांटना था। दस लाख रुपये देख आशीष का इमान डोल गया और उसने निरंजन को जेल पहुंचाने का खतरनाक इरादा बना लिया। निरंजन को फंसाने का काम आशीष ने अपने साथी राहुल तिवारी और एक शख्स को सौंपा। इसके बाद सात हजार रुपये में देसी कट्टा और गोली खरीदी गयी। इन दोनों ने ही निरंजन की बाइक की डिक्की में हथियार और गोली रखा। पुलिस ने आशीष कुमार पांडेय और राहुल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, तीसरे शख्स की खोज में जुट गयी है। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। SSP ने बताया कि आशीष और राहुल का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। आशीष के खिलाफ दो और राहुल के खिलाफ एक मामला पुलिस फाइल में दर्ज है। इन लोगों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन, एक बाइक और 1600 रुपये कैश जब्त किये गये हैं। वहीं इस कांड का खुलासा करने में ओरमांझी थानेदार इंस्पेक्टर अनिल कुमार तिवारी, एसआई विनय कुमार, जयप्रकाश कुमार, सतीश कुमार, एएसआई, संतोष कुमार सिंह, सिपाही सतिश कुमार और उदय कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही। क्या बता गये SSP चंदन सिन्हा… देखें

प्रॉफिट का माल अकेले डकारने के चक्कर में रच डाला गंदा खेल, DIG सह रांची SSP चंदन सिन्हा बता गये पूरी कहानी… देखें
ओरमांझी में बाइक सवार की डिक्की ने निकला था देशी कट्टा और गोली pic.twitter.com/lYSkkUbmVi

— News Samvad (@newssamvaad) July 25, 2025

इसे भी पढ़ें : एयर इंडिया के 112 पायलटों ने एक साथ ले ली छुट्टी, बीमारी का दिया हवाला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, Salary चार लाख महीना
Next Article गरीबों के निवाले पर डाल रही थी डाका, रंगेहाथ धरायी महिला डीलर

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.