Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 10:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जन्म लेते ही रोती-बिलखती नवजात बच्ची को फेंक दिया झाड़ियों में… जानें
झारखंड

जन्म लेते ही रोती-बिलखती नवजात बच्ची को फेंक दिया झाड़ियों में… जानें

July 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बच्ची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa : चाईबासा में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना चक्रधरपुर प्रखंड के कियापता गांव में सामने आई है, जहां शनिवार सुबह झाड़ियों के बीच एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। सुबह शौच के लिए निकले कुछ ग्रामीणों को झाड़ियों के पास से रोने की आवाज सुनाई दी। पहले तो उन्होंने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब रोना थमा नहीं, तो वे पास जाकर देखे। आंखों के सामने का दृश्य स्तब्ध कर देने वाला था। एक नवजात बच्ची, जो शायद कुछ घंटे पहले ही जन्मी थी, बिना किसी कपड़े के झाड़ियों में पड़ी थी।

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला और इसकी जानकारी चक्रधरपुर के सक्रिय समाजसेवी सिकंदर जामुदा को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। बच्ची की प्रारंभिक जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि वह पूरी तरह स्वस्थ है और जन्म लिए अधिक समय नहीं हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार नजायज रूप से जन्मे बच्चे से पिछा छुड़ाने के लिए किसी ने बच्चे को झाड़ी में मरने के लिए छोड़ दिया है।

Advertisement Advertisement

फिलहाल नवजात बच्ची को सिकंदर जामुदा अपने घर में रखकर उसकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताया और कहा कि कोई मां-बाप कैसे अपने ही बच्चे को इस तरह मरने के लिए छोड़ सकते हैं, यह सोचकर ही मन कांप उठता है। उन्होंने कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाएं न केवल मानवता को शर्मसार करती हैं, बल्कि हमारे सामाजिक ढांचे पर भी सवाल खड़े करती हैं।

सिकंदर जामुदा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और जिन लोगों ने इस मासूम के साथ ऐसा निर्दयी व्यवहार किया है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लोगों को सजा नहीं मिली, तो यह घटना किसी और के साथ भी दोहराई जा सकती है। गांव के लोग भी इस घटना से व्यथित हैं और बच्ची की सुरक्षा के साथ-साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : आर्म्स सप्लाई करने के इल्जाम में एक धराया, देसी पिस्टल और गोलियां जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआर्म्स सप्लाई करने के इल्जाम में एक धराया, देसी पिस्टल और गोलियां जब्त
Next Article जंगल में जांबाजों ने दिखाया दम, खूंखार सहित तीन उग्रवादियों की कहानी खत्म

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.