अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में आज दिनदहाड़े एक जवान युवती के उपर पेट्रोल अटैक किया गया। एक मनचले लड़के ने उसके चेहरे पर पेट्रोल फेंका और भाग निकला। इस दुस्साहसिक वारदात को रांची के कांके और रातू थाना के बॉर्डर इलाके के पास वाले चौक पर अंजाम दिया गया। हमलावर को स्थानीय लोगों ने पकड़ने की कोशिश की पर वो भाग निकला। शुरू में यह बात वायरल हुई कि लड़की पर एसिड अटैक किया गया है। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। जल्दबाजी में लड़की को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। वहां, उसका चेकअप शहर की मशहूर चिकित्सक डॉ भारती कच्छप ने किया। डॉ भारती ने बताया कि लड़की के चेहरे पर एसिड नहीं, पेट्रोल फेंका गया था। स्किन के पांच लेयर होते हैं। पेट्रेल से उपर वाला लेयर डैमेज हुआ है, एक-दो दिन में वह रिकवर हो जायेगा। लड़की का आंख पूरी तरह से सरक्षित है।
इधर, लड़की पर पेट्रोल फेंकने की बात CM हेमंत सोरेन के कानों तक पहुंची तो उनका खून खौल उठा। उन्होंने रांची पुलिस को हुक्म दिया कि किसी भी हाल में लड़की के चेहरे पर पेट्रोल फेंकने वाला बचना नहीं चाहिये। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को लड़की के बेहतर इलाज के लिये कहा। CM के हुक्म के बाद रांची पुलिस रेस हो गयी है। संदेही गुनहगार को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, लड़की को इलाज के बाज डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर और रांची पुलिस के अनुसार वह कल तक पूरी तरह से ठीक हो जायेगी।
.@ranchipolice मामले की जांच कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कर सूचित करें। साथ ही बेटी को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करवाते हुए भी सूचित करें। @DC_Ranchi
मंत्री @IrfanAnsariMLA जी, कृपया संज्ञान लें। https://t.co/5abX4YYrqg
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 26, 2025
इसे भी पढ़ें : जंगल में जांबाजों ने दिखाया दम, खूंखार सहित तीन उग्रवादियों की कहानी खत्म



