Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BJP के बाद JDU ने भी 15 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला
बिहार

BJP के बाद JDU ने भी 15 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

October 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड से जुड़ी यह बड़ी खबर है। जेडीयू ने पार्टी से बगावत कर दूसरे दलों का दामन थामने वाले 15 नेताओं को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है। उन्‍हें पार्टी ने छह साल के लिए निष्‍कासित कर दिया है। विदित हो कि एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने भी ऐसी ही कार्रवाई करते हुए अपने प्रदेश उपाध्‍यक्ष सहित नौ नेताओं को निष्‍कासित कर दिया था।

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने की बड़ी कार्रवाई

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने 15 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्‍कासित किए गए नेताओ में डुमरांव के विधायक ददन पहलवान एवं पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा शामिल हैं। सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

दल विरोधी गतिविधियों को ले इन्‍हें निकाला

पार्टी से निकाले गए नेताओं में विधायक ददन यादव, पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. रणविजय सिंह, सुमित कुमार सिंह, कंचन कुमारी गुप्ता, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, अरुण कुमार (युवा जेडीयू), तजम्मूल खान, अमरेश चौधरी, शिव शंकर चौधरी, सिंधु पासवान, करतार सिंह यादव, राकेश रंजन, मुंगेरी पासवान शामिल हैं।

बीजेपी नौ बागियों पर पहले कर चुकी कार्रवाई

इसके पहले बीजेपी ने पार्टी के नौ बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनमें से अधिकांश लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्‍कासित नेताओं में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रहे रामेश्वर चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. ऊषा विद्यार्थी, विधायक रवींद्र यादव, इंदु कश्यप, श्वेता सिंह, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकंगना बोलीं- गुंडों ने बार-रेस्टोरेंट्स खोले, पर मंदिर नहीं
Next Article 24 घंटे के अंदर दो आदिवासी महिलाओं की हत्या

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.