Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 05:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 24 घंटे के अंदर दो आदिवासी महिलाओं की हत्या
झारखंड

24 घंटे के अंदर दो आदिवासी महिलाओं की हत्या

October 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के दो गांवों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो आदिवासी महिलाओं की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब थाना क्षेत्र के सांवलापुर की फूल मुरमू  (65) की गांव से बाहर गाय चराते वक्त धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका के पुत्र सावना किस्कू मेरे गोतिया के चाचा सोम किस्कू ने मेरी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। साथ ही उसने बताया कि घटना के बाद से सोम किस्कू सपरिवार फरार हो गया है।

उधर, थाना क्षेत्र के के ही बाहाबंदेला गाँव की चुमकाई मुरमू(40)की हत्या उसके दामाद लुथु हांसदा  ने लोहे के राॅड से वार कर फरार हो गया है। बकौल मृतका चुमकाई के पुत्र जीतू सोरेन सोमवार को लुथु ने दिन के दो बजे के बाद माँ की हत्या उस वक्त की जब मेरी  माँ व बहन अगस्ता सोरेन खेत में धान काट रही थीं। उस वक्त हमलोग लिट्टीपाड़ा के साप्ताहिक हाट गए हुए थे। जीतू ने बताया कि कोई डेढ़ महीने पूर्व उसकी बहन की शादी सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र(गोड्डा) के डमरूतिलय गांव के लुथु से हुई थी। पिछले एक सप्ताह से दोनों हमारे यहां  ही रह रहे थे। उसने बताया कि लुथु का मोबाइल फोन कहीं खो गया था। वह नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए मां पर पैसे देने की जिद कर रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच बीते दो दिनों से काफी कहा सुनी भी हो रही थी। सोमवार भी वह खेत पर जा धमका और मां को  पैसे देने का दबाव दबाव देने लगा। मां के मना करने पर वह भड़क गया और मौके पर रखे लोहे के बसुले से माँ के सिर पर वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद  लुथु फरार हो गया। देर शाम हाट से लौटने के बाद हमें घटना की जानकारी मिली, तो आज पुलिस में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBJP के बाद JDU ने भी 15 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला
Next Article कंगना रनोट ने तनिष्क पर साधा निशाना

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.