Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 7 September, 2026 • 10:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में चुनाव से पहले 6.86 लाख लोगों को भेजा गया नोटिस… जानें क्यों
बिहार

बिहार में चुनाव से पहले 6.86 लाख लोगों को भेजा गया नोटिस… जानें क्यों

August 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चुनाव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। बिहार पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत 6.86 लाख लोगों को सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका में नोटिस जारी किया है। इसके अलावा करीब 1.5 लाख लोगों से बंध पत्र (बॉन्ड) भरवाया गया है।

जिलाबदर की कार्रवाई भी जारी

क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) के तहत अब तक 1,662 लोगों के जिले में प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव जिलाधिकारियों को मिला है। इनमें से 339 लोगों के खिलाफ आदेश पारित किए जा चुके हैं। आठ असामाजिक तत्वों को जिलाबदर भी किया गया है, जिनमें नवादा के 3, शेखपुरा और भागलपुर के 2-2 तथा बेगूसराय का 1 अपराधी शामिल है।

छह महीने में 55 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

इस साल जनवरी से जून के बीच राज्य में करीब 55,000 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 3905 हत्या, 725 डकैती, 1451 लूट, और 2609 एससी-एसटी, दुष्कर्म व अपहरण जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं।

कोर्ट ने सुनाई 64 हजार से ज्यादा को सजा

इसी अवधि में बिहार के अलग-अलग अदालतों ने 46616 मामलों में 64098 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। इनमें 3 को फांसी, 601 को आजीवन कारावास, और 307 को 10 साल से ज्यादा की सजा दी गई है। फांसी पाने वालों में एक मामला मधुबनी और दूसरा कटिहार जिले से जुड़ा है।

वारंट और कुर्की के मामलों का भी तेजी से निष्पादन

पुलिस ने जुर्माना और वारंट से जुड़े हजारों मामलों को निपटाया है:

  • जुर्माने के 2,34,366 मामले
  • जमानतीय वारंट – 1,71,561
  • अजमानतीय वारंट – 1,89,932
  • स्थायी वारंट – 2,605
  • इश्तेहार – 42,009
  • कुर्की – 22,309

एडीजी ने कहा चुनाव से पहले सख्त निगरानी

एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने बताया कि चुनावी साल में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर नोटिस भेजे जा रहे हैं और बंध पत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही जिलाबदर जैसी कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवॉट्सऐप लाया जबरदस्त AI फीचर… जानें क्या
Next Article 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल, IG ने की समीक्षा

Related Posts

Headlines

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026
Headlines

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026
Headlines

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026

‘जूस पिलाकर किया सिर्फ आईवॉश’, छात्र मुकदमों पर हेमंत सरकार की नीयत में खोट : प्रतुल शाहदेव

September 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.