Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार: BJP अध्यक्ष ने लगाया सीएम नीतीश पर सीधा आरोप! जाने क्या है मामला?
बिहार

बिहार: BJP अध्यक्ष ने लगाया सीएम नीतीश पर सीधा आरोप! जाने क्या है मामला?

June 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बिहार के दलितों पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ये बातें कही है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। जायसवाल ने कहा कि दलितों के खिलाफ अल्पसंख्यकों की तरफ से जो कुछ किया जा रहा है, वो बेहद चिंताजनक है.

दरअसल रामगढ़वा के धनगढ़वा गांव में दलित समाज के लोगों का रास्ता अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों ने बंद कर दिया था। इसी मामले पर चिंता जताते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण से सांसद संजय जयसवाल ने ये बातें कही है। उन्होंने कहा कि ‘रामगढ़वा के धनगढ़वा गांव में सूचना मिली कि दलित समाज के लोगों के रास्ते को कुछ अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने ईंट की दिवाल बनाकर बंद कर दिया है। मेरी पलनवा थाना प्रभारी से बात हुई और उनके साथ अंचलाधिकारी ने स्वयं स्थान पर जाकर दिक्कत का निदान कर दिया।’

auto

संजय जायसवाल के मुताबिक ‘विगत कुछ दिनों में इस तरह की घटनाएं काफी बढ़ गई है। शुरुआत ढाका से हुई जहां सहनी फिर नोनिया और उसके बाद पासवान समाज के बारात को न केवल निकलने पर पीटा गया बल्कि जब वे बेचारे पुलिस की मदद मांगने गए तो दंगे के समय के सिद्धांत के तहत दोनों समाज के लोगों पर मुकदमा और गिरफ्तारी का आदेश कर पुलिस ने अपनी जिम्मेवारी की इतिश्री कर ली। इस तरह की छह से ज्यादा घटनाएं ढाका में देखी गई है और हर बार दोषी के बदले दोनों समाज को जेल भेज दिया गया। रामगढ़वा में प्रशासन ने बहुत ही धैर्य से इस मुद्दे को सुलझाया इसलिए उनका साधुवाद।’

बिहार बीजेपी अध्यक्ष आगे कहते हैं कि प्रशासन को हर जगह चौकसी की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर तुरंत संज्ञान लेकर निदान कर दिया जाता है तो भविष्य में स्थितियां हाथ से नहीं निकलती है। पर जब जिला प्रशासन एक तरफ खड़ा होकर निर्दोषों को भी दंड देने लगता है तो समाज में बहुत गलत संदेश जाता है।’

संजय जायसवाल सीधे-सीधे जिला प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं या यूं कहें कि अपनी ही गठबंधन सरकार को आइना दिखा रहा है। संजय जायसवाल की बातों से लगता है कि अल्पसंख्यक और दलितों के मामले में पुलिस एक तरफा कार्रवाई करती है। जिसकी वजह से दलित समाज में गलत मैसेज जा रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार की सुशासन वाली नीति पर संजय जायसवाल ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। जबकि नीतीश सरकार में बीजेपी का सबसे बड़ा स्टेक है।

‘क्या इस बार सवाल खड़े करने वालों का हाथ काटेंगे?’- RJD
संजय जायसवाल के इस फेसबुक पोस्ट के बाद आरजेडी ने मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘क्या अब हाथ काटेंगे? इस बार तो आपके सहयोगी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने ही नीतीश कुमार और बिहार की सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बार तो संजय जायसवाल सीधे बिहार की पुलिस जो सीधे मुख्यमंत्री के नियंत्रण में है उस पर सवाल खड़े किए हैं।

साथ ही यह भी कहा है कि दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों पर जुल्म ढाया जा रहा है। ऐसे में जेडीयू को जवाब देना चाहिए की पार्टी अब क्या करेगी? जब बीजेपी के एक विधान पार्षद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किए थे तो जेडीयू के नेता कहते थे कि उंगली उठाने वालों का उंगली काट लेंगे। इस बार प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल खड़े किए हैं तो क्या इस बार सवाल खड़े करने वालों का हाथ काटेंगे?’

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleHOXA के माध्यम से हुआ कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन
Next Article भारत के वैज्ञानिकों ने खोली चीन के इस राज की कहानी, जानिए क्या है वो डरावना सच?

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.