Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 10:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीन सर्वे को लेकर राजस्व सचिव की अधिकारियों को सख्त हिदायत… जानें क्या
बिहार

जमीन सर्वे को लेकर राजस्व सचिव की अधिकारियों को सख्त हिदायत… जानें क्या

July 17, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जमीन सर्वे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में जमीन का विशेष सर्वे चल रहा है, लेकिन कई जगह काम अभी भी अटका हुआ है। अब सरकार ने इसे लेकर अधिकारियों पर शिकंजा कस दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने साफ कहा है कि 31 जुलाई तक सर्वे से जुड़े सभी पेंडिंग काम पूरे करने होंगे। इसके बाद 15 अगस्त तक विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त का पूरा काम हर हाल में खत्म करना है। सचिव ने कहा कि जमीन सर्वे का काम तय समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही या ढिलाई अब नहीं चलेगी। अधिकारियों को अपने स्तर पर जिम्मेदारी लेते हुए काम की रफ्तार बढ़ानी होगी।

अरवल से शिवहर तक पांच जिलों के काम की समीक्षा

जय सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय और शिवहर में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में जिलों में अब तक हुए काम, बचे हुए कार्य और तय समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत, विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Under the chairmanship of Mr. Jai Singh,Secretary of the Revenue and Land Reforms Department,a review of the survey work conducted via video conferencing with officials from the respective districts was held for five districts under the Bihar Special Survey and Settlement Program pic.twitter.com/RPkvrly9Rt

— Revenue and Land Reforms Department (@BiharRevenue) July 17, 2026

31 जुलाई तक सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने का आदेश

समीक्षा के दौरान सचिव ने संबंधित जिलों के बंदोबस्त अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 31 जुलाई तक सर्वेक्षण से जुड़े सभी लंबित चरण और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि इसके बाद 15 अगस्त तक सर्वेक्षण का काम पूरा करने के लिए अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ काम करना होगा। मतलब साफ है, अब जमीन सर्वे के काम में किसी भी तरह की देरी की गुंजाइश नहीं है। जिन चरणों में काम बाकी है, उन्हें तय समय के भीतर पूरा करना होगा।

रोज देखेंगे काम की रफ्तार

सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य की रोजाना निगरानी की जाए। फील्ड में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी समस्या के कारण काम की रफ्तार नहीं रुकनी चाहिए। अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा करें और जहां काम धीमा है, वहां तुरंत सुधार करें।

लापरवाही हुई तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

जय सिंह ने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने या काम में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें और लंबित मामलों को जल्द निपटाएं। सरकार की कोशिश है कि विशेष सर्वेक्षण का काम समय पर पूरा हो, ताकि जमीन के रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया जा सके।

जमीन विवाद कम करने में मिलेगी मदद

राजस्व सचिव ने कहा कि बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद जमीन के रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इससे जमीन के मालिकाना हक और रिकॉर्ड से जुड़े विवादों को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से विभाग अब इस काम को लेकर किसी भी तरह की देरी के मूड में नहीं है। अधिकारियों को साफ संदेश दिया गया है कि 31 जुलाई तक लंबित काम खत्म करें और 15 अगस्त तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य हासिल करें।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट का बड़ा विजन, AI के सहारे लिखी जाएगी विकसित बिहार की नयी कहानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसोशल मीडिया पर गुंडई करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ADG क्या बोलीं… देखें वीडियो
Next Article बंजर जमीन पर लहलहाएगी फसल, कैदी संभालेंगे डेयरी…  CM हेमंत का रोडमैप तैयार

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.