अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (BSTDC) ने सामाजिक सरोकार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सीएम राहत कोष में एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी है। पर्यटन मंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और निगम की ओर से एक करोड़ रुपए का बैंक ड्राफ्ट उन्हें सौंपा।
मुलाकात के दौरान सीएम ने पर्यटन निगम की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों और जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकारी उपक्रमों का आगे आना सराहनीय है। यह राशि राहत कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं में काम आएगी।
इस मौके पर पर्यटन विभाग और निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह (आईएएस), बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नन्द किशोर (आईएफएस) और निगम के अपर प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह (आईएएस) शामिल थे। सभी अधिकारियों ने राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही।
इसे भी पढ़ें : बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये


