Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 07:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में देश के पहले ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का किया शुभारंभ
बिहार

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में देश के पहले ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का किया शुभारंभ

April 30, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना/पूर्णिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को केन्द्र और बिहार सरकार की इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2021 की मंजूरी मिलने के बाद पूर्णिया में देश के पहले ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का शुभारंभ किया। इस प्लांट की कुल लागत 105 करोड़ रुपये है। इस प्लांट को ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है।

प्लांट के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां पहले इथेनॉल प्लांट की शुरुआत हो गयी है। यह बड़ी खुशी की बात है कि पहली बार यहां इथेनॉल का उत्पादन शुरू हुआ है। वर्ष 2007 से इथेनॉल प्लांट के लिए काम किया जा रहा है। हमलोगों ने इसके लिए उस समय की केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। हमलोगों के पास उस समय कई प्रस्ताव भी आए थे। अब केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इथेनॉल कैसे बन रहा है इसकी यहां जानकारी मिली और मुझे यह देखकर काफी अच्छा लगा। मक्का, गन्ना, चावल से इसका उत्पादन होगा। यह भी देखा कि कैसे इथेनॉल, पेट्रोल और डीजल के साथ काम करेगा। पहले पेट्रोल-डीजल में इथेनॉल का उपयोग की सीमा 10 प्रतिशत तय की गयी थी लेकिन अब इसका उपयोग 20 प्रतिशत तक होगा।

सीएम ने कहा कि पेट्रोल और डीजल बाहर से मंगवाना पड़ता है। अगर इथेनॉल बन जाएगा तो इससे देश को काफी लाभ होगा। सीमांचल के लोगों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। बिहार में उद्योग का विस्तार हो रहा है। अन्य जगहों के लिए भी इथेनॉल प्लांट की तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार में मक्का का उत्पादन अधिक होता है लेकिन वो सब बाहर चला जाता है। यहां इथेनॉल प्लांट लगने से आसपास के किसानों को काफी लाभ होगा और इससे रोजगार भी बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार के मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर पाबंदी लगाये जाने के पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिजूल की बात है। बिहार में हमलोग किसी भी धर्म के मामले में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। सभी को अपना धर्म मानने का पूरा अधिकार है।

इससे पहले सीएम ने शिलापट्ट का अनावरण एवं फीता काटकर इथेनॉल प्लांट का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने मिलिंग सेक्शन, पावर प्लांट, 25 टीपीएचएएफबीसी बॉयलर, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, डीडीजीएस ड्रॉयर सेक्शन प्लांट की उत्पादन क्षमता, रोजगार सृजन, किसानों को मिलनेवाले लाभ आदि के संबंध में अधिकारियों एवं इथेनॉल प्लांट प्रबंधन से जुड़े लोगों से विस्तृत जानकारी ली।

इथेनॉल प्लांट के प्रमोटर अमिताभ वर्मा एवं अविनाश वर्मा ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इथेनॉल प्लांट, परोरा के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया। मध्य विद्यालय, परोरा में बने हेलीपैड पर जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सांसद संतोष कुशवाहा, विधान पार्षद दिलीप जायसवाल, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, विधायक विजय खेमका, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहत्या के दोष में दो भाइयों को उम्रकैद और अर्थदंड की सजा
Next Article भाजपा शासन में उप्र स्वास्थ्य इंडेक्स में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा : अखिलेश

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Headlines

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026
Headlines

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026

नई जिम्मेदारियों से झारखंड भाजपा का संगठनात्मक ढांचा होगा और मजबूत : अजय राय

September 23, 2026

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.