Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 09:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा उद्भव प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण
बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा उद्भव प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

May 24, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गया पहुंचे। उन्होंने जिले के मानपुर प्रखंड के अबगिला स्थित गंगा उद्धव प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर कई आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फल्गु नदी में निर्माणाधीन रबर डैम एवं सीताकुंड का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बुडको द्वारा शहर के ब्रह्मयोनी पहाड़ पर निर्मित जल मीनार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत नीतीश कुमार मोक्ष की नगरी विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे।

उन्होंने विष्णु चरण के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ज्ञान की नगरी बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नमन करने के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ कई विभागों के आला अधिकारी भी चल रहे थे। जो गया में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी उन्हें उपलब्ध करा रहे थे। जदयू के वरिष्ठ नेता डा अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, राजू बरनवाल सहित कई नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया।

Advertisement

मौके पर जदयू नेता डा अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य रूप से मानपुर प्रखंड में चल रहे गंगा उद्भव प्रोजेक्ट के कार्य का जायजा लेने आए थे। गयावासियों को पेयजल की समस्या ना हो, इसके लिए गंगा का पानी मुख्यमंत्री के द्वारा गया पहुंचाया गया है। जो निश्चित रूप से अपने आप में ऐतिहासिक कार्य है। साथ ही जो फल्गु नदी सालों भर सूखी रहती थी और श्रापित थी।उसे श्राप से मुक्त करने के लिए फल्गु नदी में रबर डैम बनाया जा रहा है। ताकि यहां पिंडदान करने वाले लोगों को सालों भर पानी मिलता रहे। मुख्यमंत्री का यह प्रयास है कि इस बार के पितृपक्ष मेला में जो पिंडदानी यहां पहुंचे, वे फल्गु नदी के जल से तर्पण कर्मकांड करें।रबर डैम का काम जल्द पूरा हो, इसके लिए उन्होंने विशेष दिशा-निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में राज्य की खुशहाली एवं लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की है। जल्द ही जिले में चल रहे विकास कार्यों का लाभ शहर वासियों को मिलेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआपसी विवाद में पत्नी ने पति की डंडे से पीटकर की हत्या
Next Article एक्टू का राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध पखवाड़ा जारी,जलाये लेबर कोड अधिनियम की प्रतियां

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026
Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.