Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 11:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोचहां उपचुनाव परिणाम पर बोले मुख्यमंत्री- ‘जनता मालिक, जिसे चाहे उसको अपना वोट दें’
बिहार

बोचहां उपचुनाव परिणाम पर बोले मुख्यमंत्री- ‘जनता मालिक, जिसे चाहे उसको अपना वोट दें’

April 17, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बोचहां उपचुनाव परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता मालिक है, जिसको चाहे उसको अपना वोट दे। इस पर प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बिहार विधान मंडल परिसर में पूर्व सांसद स्व. नवल किशोर राय के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में कहा कि कोरोना की स्थिति को लेकर बिहार अलर्ट है। देशभर में सबसे ज्यादा औसतन जांच बिहार में हो रही है। जांच को लेकर लोगों को हमलोग प्रेरित करते रहते हैं। बिहार में अभी कोरोना के मामले काफी कम हैं। फिर से कोरोना का दौर आ सकता है, इसको लेकर सरकार की तरफ से सारी तैयारी है। एईएस को लेकर भी सरकार पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि अभी काफी गर्मी पड़ रही है। गर्मी को लेकर दूसरी बीमारियों का भी खतरा है। इसको लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लोगों केे इलाज के लिए भी पूरी तैयारी है।

auto

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने साथी नवल किशोर राय के निधन से हम सभी को काफी दुख हुआ है। उनसे बहुत पुराने संबंध थे। जब मैं विधायक था तो जननायक कर्पूरी ठाकुर ने मुझे पार्टी की यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया था और उस समय मैंने नवल किशोर राय को यूथ विंग का जेनरल सेक्रेटरी बनाया था। मेरे साथ कई बार नवल किशोर राय को भी सांसद बनने का मौका मिला। उन्होंने अपने इलाके के लिए बहुत अच्छा काम किया। वे सब लोगों के लिए काम करते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद हमने प्रति वर्ष होनेवाले आयोजन को लेकर एक कमेटी बनाई थी, जिसकी जिम्मेदारी उनको ही दी थी। अभी उनकी उम्र उतनी ज्यादा नहीं थी लेकिन बीमारी के कारण उनका निधन हो गया है। उनके निधन से हमें काफी दुख पहुंचा है। इस दुख की घड़ी में हमलोग उनके परिवार के साथ हैं। स्व. नवल किशोर राय के बच्चों से भी मेरी बात हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआजादी का अमृत महोत्सव मनाने नमक सत्याग्रह स्थल की ओर चला पदयात्रियों का जत्था
Next Article शिक्षक संघ की बैठक, रामगढ़ में राज्यस्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.