WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को करौटा-सालेहपुर-राजगीर पथ का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने नूरसराय से राजगीर तक प्रस्तावित पथ को ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से राजगीर तक पहुंचने में दूरी कम जायेगी और समय की भी बचत होगी। लोगों को इससे बख्तियारपुर-ताजपुर पथ होते हुये वैशाली तक जाना सुगम हो जायेगा। यह बुद्ध सर्किट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने सालेहपुर में आवश्यकता के अनुरूप एलीवेटेड पथ एवं आरओबी बनाने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार मौजूद थे।

