Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 07:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम ने हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर साथियों से की मुलाकात
बिहार

सीएम ने हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर साथियों से की मुलाकात

April 6, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने पुराने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी हुई है। रास्ते में जगह-जगह लोगों से मिलकर सभी की समस्याएं सुनी है। उन समस्याओं पर गौर करके उचित कार्रवाई की जायेगी। आप लोग यहां आये इसके लिए सबको धन्यवाद देता हूं।

सीएम ने कहा कि आगे मुझसे जो भी संभव होगा, आपके हित में काम करते रहेंगे। बिहार में विकास के बहुत काम हुए हैं। मेरे घूमने का एक मकसद ये भी है कि लोगों की समस्याओं को जानकर उसके समाधान के लिए काम करना। आप लोगों से मिलकर खुशी होती है और कई चीजों की जानकारी मिलती है। बहुत दिनों के बाद इस तरह से सब जगहों पर जाकर मिलना-जुलना हुआ है। हमने पहले से सोच रखा था कि एक बार इन सभी इलाकों में जरूर घूमेंगे। हम पूरे बिहार के विकास के काम में लगे हुए हैं। जिस तरह से आपलोगों ने हमें सहयोग किया, आगे बढ़ाया तो मेरी इच्छा हुई कि एक राउंड हम घूम लें। सब लोग आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव रखिएगा। नई पीढ़ी के लोगों को भी यही चीज समझाना है कि आपस में प्रेम और भाईचारे का भाव रखें, यही समाज को आगे बढ़ाएगा।

Advertisement

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने हथिला चौरासी, डियावां, कराय परशुराय, खोखना, खनपुरा, चंदपुरा, बलभद्र सराय, कामता, हिलसा बाजार, मीणा बाजार, कोसियावां, एकंगरसराय, एकंगरडीह, कुंडवापर, तेलियामई, ओप, पंचमुहमा, निश्चलगंज, हरिपुर, बड़ीमठ, मयी सहित कई जगहों पर रूककर अपने पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जगह-जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ, फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

भ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, सेवानिवृत प्रोफेसर एवं जदयू नेता जर्नादन सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBIG NEWS: कोरोना का नया वेरिएंट पहुंचा भारत, इस शहर में मिला पहला केस, देखें ! डिटेल्स
Next Article योगी सरकार कराने जा रही 50 हजार से अधिक उथले नलकूपों का निर्माण कार्य

Related Posts

Headlines

कोडरमा स्टेशन पर अचानक धधक उठी पैसेंजर ट्रेन की बोगी, फिर…

September 24, 2026
Headlines

बंद मकान में पुलिस ने मारा छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

September 24, 2026
Headlines

रात के अंधेरे में हाथियों का तांडव, रौंद डाली तीन किसानों की तैयार फसल

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोडरमा स्टेशन पर अचानक धधक उठी पैसेंजर ट्रेन की बोगी, फिर…

September 24, 2026

बंद मकान में पुलिस ने मारा छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

September 24, 2026

रात के अंधेरे में हाथियों का तांडव, रौंद डाली तीन किसानों की तैयार फसल

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी के निधन पर बोले डॉ. प्रदीप- यह पीड़ा असहनीय

September 24, 2026

गार्ड के सिर पर मारा तमंचा और फिर दिनदहाड़े लूट लिया बैंक

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.