Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 10:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुलारचंद ह’त्याकां’ड : बाहुबली अनंत सिंह आधी रात गिरफ्तार
बिहार

दुलारचंद ह’त्याकां’ड : बाहुबली अनंत सिंह आधी रात गिरफ्तार

November 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अनंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के मोकामा में 30 अक्टूबर को हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना पुलिस ने जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने कहा कि अगर प्रशासन ने यह कार्रवाई पहले की होती, तो स्थिति बेहतर होती।

दुलारचंद हत्याकां’ड : बाहुबली अनंत सिंह आधी रात गिरफ्तार#AnantSingh #dularchand #mokama #BiharElection2025 #BiharNews pic.twitter.com/KA8zni7O2O

— News Samvad (@newssamvaad) November 2, 2025

पीयूष प्रियदर्शी का बयान

मीडिया से बातचीत में पीयूष प्रियदर्शी ने कहा, “यह एक अच्छा कदम है, लेकिन अगर प्रशासन पहले कार्रवाई करता तो और अच्छा होता। आज भी अनंत सिंह 50 गाड़ियों के काफिले के साथ चुनाव प्रचार में निकले थे।” उन्होंने कहा कि FIR दर्ज होने के बाद भी देर से हुई गिरफ्तारी ने सवाल खड़े किए हैं, हालांकि अब पुलिस की कार्रवाई उनके परिवार के लिए राहत की बात है।

झड़प में गई थी दुलारचंद की जान

पटना पुलिस के SSP कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को मोकामा में दो राजनीतिक उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए और 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अनंत सिंह बने मुख्य आरोपी

SSP ने बताया कि घटना के समय अनंत सिंह मौके पर मौजूद थे। सबूतों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अनंत सिंह के साथ मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया है। तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मृतक दुलारचंद यादव का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

जांच जारी

SSP शर्मा ने बताया कि मृतक के पैर में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली के प्रवेश और निकास के निशान का उल्लेख है, लेकिन गोली अभी तक बरामद नहीं हुई है। इस मामले में CID ने भी जांच शुरू कर दी है और कई अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

प्रशासन ने कसे शिकंजे

पटना के जिला दंडाधिकारी (डीएम) डॉ. थियागराजन एस.एम. ने बताया कि प्रशासन ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराने के आदेश दिए गए हैं और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। साथ ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) की तैनाती भी की गई है। अवैध हथियारों की जब्ती के लिए छापेमारी लगातार जारी है।

इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में रेस हुई DSP की टीम और धरा गये ‘मौसा जी’ के तीन ‘भतीजे’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात के सन्नाटे में रेस हुई DSP की टीम और धरा गये ‘मौसा जी’ के तीन ‘भतीजे’
Next Article लालू यादव का हैलोवीन मनाते वीडियो वायरल, BJP ने लिया आड़े हाथ

Related Posts

Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
बिहार

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.