WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बिहार। बिहार के मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड में दूसरे चरण का मतदान जारी है. इसी बीच खबर आ रही है कि प्रखंड के रामपुर विश्वनाथ में पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार राजन कुमार पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई है. वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
वहीं चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी जयंतकांत ने संयुक्त आदेश जारी कर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये है. किसी तरह की सूचना मिलने पर मुख्यालय को अवगत कराने को कहा गया है. मतदान के दौरान बाधा पहुंचाने वालों के गिरफ्तारी के आदेश दिये गये है.

