Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 10:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा नेता के बॉडीगार्ड के चार हथियार जब्त
बिहार

भाजपा नेता के बॉडीगार्ड के चार हथियार जब्त

September 24, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नेता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Araria : भाजपा के नेता एवं संवेदक राजन तिवारी को हथियार वाले अंगरक्षक को साथ लेकर घूमना महंगा पड़ा। पुलिस ने निजी अंगरक्षक के चार हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पिछले दिनों हरिपुर पंचायत भवन में आयोजित जिला प्रशासन के जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों के शिकायत पर की गई। ग्रामीणों ने डीएम एसपी से शिकायत की थी कि राजन तिवारी अपने हथियारबंद अंगरक्षक के साथ अपनी शान प्रदर्शित करने के साथ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और किसी को धमकी देने में प्रयोग करता है। पुलिस की ओर से जब्त किए गए हथियार में दो राइफल और दो पिस्टल है।

अररिया जिला प्रशासन की ओर से 18 सितंबर को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें डीएम एसपी समेत जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम में गांव में चल रहे विकास कार्य और योजनाओं का फीडबैक लेने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं से अधिकारी रूबरू हो रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराया था कि भाजपा नेता राजन तिवारी अवैध तरीके से जमीन का रजिस्ट्री कराने के साथ जबरन जमीन पर कब्जा करने के लिए अपने निजी अंगरक्षक का इस्तेमाल करते हैं। हथियार का भय दिखाकर ग्रामीणों में दहशत फैला कर रखे हैं।

Advertisement

मामले को लेकर थाना में शिकायत करने के साथ साथ सड़क जाम और प्रदर्शन भी उनके खिलाफ किया गया। लेकिन प्रशासन की ओर से किसी तरह की शिकायत पर एक्शन नहीं लिया गया। इसके अलावे राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिलाध्यक्ष विभाष मेहता ने भी प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास भाजपा नेता राजन तिवारी के द्वारा जान मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले को हरिपुर के जन संवाद कार्यक्रम में उठाया गया था। जनसंवाद के दौरान डीएम एसपी ने ग्रामीणों की ओर से किए गए शिकायत को काफी गंभीरता से लिया और उसी आलोक में भाजपा नेता एवं संवेदक राजन तिवारी के अंगरक्षक का हथियार जब्त कर लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि संवेदक राजन तिवारी के निजी अंगरक्षक का चार हथियार को जब्त किया गया है। जब्त किए गए हथियार में दो बड़ा राइफल और दो छोटा पिस्टल है। एसपी ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों की जांच के साथ ही अंगरक्षक का भी भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अंगरक्षक के कागजात लेकर संबंधित थानों से उनकी जांच कराई जाएगी और अगर उनकी एक्टिविटी संदिग्ध रही तो उनके खिलाफ भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश जब अचानक पहुंचे जदयू मुख्यालय…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम नीतीश जब अचानक पहुंचे जदयू मुख्यालय…
Next Article जूट गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Related Posts

Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Headlines

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.