Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 12:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार की राजनीति में लालू का तीसरा बेटा !
बिहार

बिहार की राजनीति में लालू का तीसरा बेटा !

June 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का आज 73वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के साथ रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में अपना जन्मदिन मनाया। उधर, पटना में जदयू नेता और सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने जमीन खरीद से जुड़े मामले पर बड़ा आरोप लगाया। नीरज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लालू यादव ने नौकरी देने के नाम पर गरीबों से जमीन अपने बेटों के नाम लिखवा लीं। कई जमीन लालू ने तरुण यादव के नाम लिखवाई हैं। पेपर्स में उन्हें अपना बेटा बताया है।

मंत्री ने कहा- दुनिया जानती है कि लालू यादव के दो बेटे (तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव) हैं। ये तीसरा बेटा तरुण यादव कौन है? वह कहां है? उसे सामने लाना चाहिए। तरुण को उसका वाजिब हक मिलना चाहिए।

Advertisement Advertisement

‘लालू ने किसी को नहीं छोड़ा’

नीरज ने कहा कि लालू यादव ने न अपने परिवार को छोड़ा और न अपने गांव के लोगों को। अपने गांव फुलवरिया के लोगों से जमीन लिखवा ली। कई जमीन ऐसी हैं, जिनके पेपर पर लालू यादव के बेटे के रूप में तेजप्रताप यादव और तरुण यादव के नाम हैं। लेकिन क्या तरुण लालू के दत्तक पुत्र हैं? नीरज ने कहा कि तेजप्रताप का जन्म 1989 में हुआ था। लालू ने 1993 में तेजप्रताप के नाम जमीन लिखवा दी थी। रजिस्ट्री एक्ट में प्रावधान है कि नाबालिग के नाम जमीन लिखवा रहे हैं तो गार्जियन का नाम देना होता है। लालू ने जमीन तो तेजप्रताप के नाम करवा दी, लेकिन गार्जियन के रूप में अपना नाम नहीं दिया।

मंत्री का आरोप- लालू ने बाल उत्पीड़न किया
जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि जमीन खरीद से जुड़े इन दस्तावेजों को देखकर पता चलता है कि लालू ने संपत्ति की हेराफेरी ही नहीं, बल्कि बाल अपराध जैसे गंभीर अपराध भी किए हैं। छोटी सी उम्र में किसी के साथ ऐसा फर्जीवाड़ा करना निश्चित रूप से उत्पीड़न का मामला बनता है। उन्होंने बताया कि लालू ने फुलवरिया गांव के प्रमोद कुमार सिंह से छह कट्ठा जमीन लेकर तेजप्रताप यादव और तरुण यादव के नाम लिखवाए थे। इस जमीन के पेपर में गार्जियन के रूप में लालू ने अपना नाम लिखा। पेपर पर लिखा है कि तरुण यादव लालू यादव का बेटा है। हमारा मानना है कि उसे लालू यादव का बेटा होने का हक मिलना चाहिए। लालू परिवार को इसका जवाब देना होगा।

‘अभी तो शुरुआत है’
नीरज ने बताया कि लालू ने इतनी बेनामी संपत्ति अर्जित की है कि उनके बच्चों को भी पता नहीं होगा कि उनकी जमीन कहां-कहां है। अभी तो शुरुआत हुई है। इनकी संपत्ति के राजनीतिक पोस्टमॉर्टम के लिए हम लोग तैयार हैं।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुप्रीम कोर्ट – आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं
Next Article अवैध वसूली को ले सेविका के खिलाफ ग्रामीणों ने किया बीडीओ से की शिकायत

Related Posts

Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.