Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 03:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आरजेडी के समर्थन में आया लोजपा, नहीं चाहता विधानसभा चुनाव
बिहार

आरजेडी के समर्थन में आया लोजपा, नहीं चाहता विधानसभा चुनाव

July 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पटना. कोरोना संक्रमण की भयावहता को देखते हुए बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भी कोरोना काल में विधानसभा चुनाव न कराने का सुझाव दिया है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग को भी इस विषय पर सोच कर निर्णय लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि चुनाव के कारण एक बड़ी आबादी को खतरे में झोंक दिया जाए। इस महामारी के बीच चुनाव होने पर मतदान प्रतिशत भी काफी नीचे रह सकता है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
वैसे तो लोजपा राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर कमर कसकर पिछले कई महीने से तैयारी में है। पार्टी अभी नौ विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं के साथ जिम्मेदारी संभालने वाले वैसे चिन्हित नेता के साथ संपर्क बनाकर फीडबैक को अंतिम रूप देने में लगी है। इन सबके बावजूद लोजपा चुनाव नहीं चाहती है।
तेजस्वी ने भी कोरोना काल में चुनाव को माना था खतरा
महागठबंधन के बड़े घटक राजद ने परंपरागत चुनाव प्रचार के बगैर विधानसभा चुनाव में नहीं जाने की बात कही थी। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव इस मुद्दे को लेकर पार्टी के नेताओं की गुरुवार को यहां बैठक बुलाई थी, जिसमें इस पर मुहर लग गई है।
भाजपा-जदयू ऑनलाइन माध्यमों से तैयारी कर रहे
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूरी तैयारी है। दोनों ही दलों के नेता ऑनलाइन रैली के माध्यम से अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क साध रहे हैं। जदयू और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व भी चुनाव को लेकर संगठन के नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं। चुनावी कार्य के लिए इन दलों ने अपनी एक टीम भी बनाई है, जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस भारतीय बिजनसमैन कोरोना वैक्सीन के लिए दिया 3300 करोड़ का दान
Next Article इंडियन और चाइनिज स्मार्टफोन्स में कौन है ज्यादा दमदार, जानिए दोनों के फीचर्स

Related Posts

Headlines

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026
Headlines

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026
Headlines

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026

स्कूल जाते समय गायब हुआ मासूम, 4 घंटे में रांची से खोज निकाली भुरकुंडा पुलिस

November 5, 2026

रामगढ़ में आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस, हर गाड़ी को खंगाला

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.