Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 11:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोदी ने पूरी दुनिया में पहुंचा दिया भारतीय संस्कृति का प्रतीक योग : गिरिराज सिंह
बिहार

मोदी ने पूरी दुनिया में पहुंचा दिया भारतीय संस्कृति का प्रतीक योग : गिरिराज सिंह

June 21, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अटल प्रयासों से पूरा विश्व एक साथ एक दिन एक समय में योग कर रहा है। पूरी दुनिया द्वारा अपनाया जाने वाला योग हमारे भारतीय प्राचीन संस्कृति की देन है। योग कला भारत के प्राचीन संस्कृति का अमूल्य उपहार है। यह सिर्फ व्यायाम नहीं, मन और शरीर की एकता, विचार, कार्य, संयम और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का सरल माध्यम है, योग से स्वस्थ तन ही नहीं, बल्कि शांत मन पाया जा सकता है। इस वर्ष का थीम ”मानवता के लिए योग” है, अगर मानवता नहीं बचा तो दुनिया नहीं बचेगी, दुनिया में करोड़ों लोगों ने योग कर अपने स्वास्थ्य को ठीक रखा है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार की हर की पैड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन सुनने के बाद कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने कहा कि योग हमारे भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। योग स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान है। पूरे विश्व ने योग की महत्ता को जाना है और इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना रहे हैं।

Advertisement

यह मानव जाति को एक श्रृंखला में बांधने का एक सुंदर प्रयास है। योग हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग हमारे ऋषियों के द्वारा दी गई एक ऐसी पद्धति है, जो पुरे विश्व को आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बना सकती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प की वजह से योग को फिर से पुरे विश्व में तेजी से अपनाया है, योग को अपनाकर खुद को स्वस्थ और सपन्न बनाएं। ऋषियों ने वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से मानव कल्याण के लिए योग पद्धति को सबको समर्पित किया और इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम भी योग फॉर ह्यूमैनिटी है।

”मानवता के लिए योग” के थीम पर आज आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जो पूरी दुनिया को एकजुट कर रहा है। सभी धर्म, रंग और जातियां भारत के इस विरासत को अपना रही हैं। योग स्वतंत्रता और आत्म-नियंत्रण के माध्यम से आत्मविश्वास से जुड़ा है। तनाव और विपरीत परिस्थितियों में योग आपकी ऊर्जा को सकारात्मकता की ओर ले जाता है। कोविड-19 महामारी की पराकाष्ठा के दौरान योग ने बीमारी की पीड़ा को कम करने में मानवजाति की सेवा की थी। इसके साथ ही कोविड के बाद उभरने वाले भू-राजनीतिक परिदृश्य को संभालने, करुणा, दया और एकता की भावना के बल पर लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने तथा आपदा को सहन करने में पूरी दुनिया में लोगों की मदद की थी।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के साथ पड़ा तो देशभर के 75 प्रमुख स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की योजना बनाई गई। इस कदम से विश्वस्तर पर भारत को ब्रांड के रूप में पेश करने में सहायता मिलेगी। भारत सरकार ने वैश्विक मंच पर ब्रांड इंडिया को केन्द्र में रखकर ऐतिहासिक स्थलों पर मनाया। इसी कड़ी में अध्यात्म और पवित्र सांस्कृतिक धाम हर की पौड़ी हरिद्वार में अपने मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जन कल्याण, लोक कल्याण और जगत कल्याण की संकल्पना को मूर्त रूप देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का हिस्सा बना।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग: मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट घोषित, देखें टापरों की लिस्ट !
Next Article सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया योग दिवस

Related Posts

Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
बिहार

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.