अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सोमवार को 45 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जनता दल यूनाइटेड के विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने भी निशांत कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार स्वस्थ और लंबे जीवन के साथ बिहार की सेवा करते रहें।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद
श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करते रहें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य के सामने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। उम्मीद है कि निशांत कुमार अपनी मेहनत, लगन और कर्मठता के साथ इन जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार अपनी मेहनत और लगन से एक अच्छे नेता के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। उनका काम करने का तरीका युवाओं को भी प्रेरणा दे रहा है। निशांत कुमार के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। नेताओं और शुभचिंतकों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और सफल राजनीतिक सफर की कामना की।
इसे भी पढ़ें : विदेश जाने से पहले ‘सुरक्षा कवच’ से लैस होंगे बिहार के कामगार, मिलेगी ट्रेनिंग

