अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में देवा साव, लगनू गंझू, कोल्हा गंझू, चुटी गंझू और लाटूंग गंझू शामिल हैं। सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। सभी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर पकड़े गए वारंटी
पुलिस की यह कार्रवाई थानेदार दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की सूची के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद पांचों वारंटी पकड़ में आ गए।
पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। इनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस की टीम लगातार इनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस की कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप
बड़कागांव पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा है। पुलिस अब अन्य लंबित गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी में है।
थानेदार दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट से जारी लंबित वारंटों का निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता है। फरार वारंटियों को किसी भी स्थिति में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। थानेदार का साफ कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हैं, वे गिरफ्तारी से बचने के लिए चाहे जितना छिपें, पुलिस उन्हें तलाश कर कानूनी कार्रवाई करेगी।
इसे भी पढ़ें : ‘भोलानाथ सिंह को हटाओ, नहीं तो…’ असुंता लकड़ा पर टिप्पणी से भड़का गुस्सा

