Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 01:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाशिवरात्रि पर राजधानी के इन रास्तों पर नो एंट्री… जानें
बिहार

महाशिवरात्रि पर राजधानी के इन रास्तों पर नो एंट्री… जानें

February 13, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। खाजपुरा शिव मंदिर में आयोजित शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस, एसएसपी और जिलाधिकारी के संयुक्त आदेश से कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का परिचालन बंद या डायवर्ट किया गया है।

इस आदेश के अनुसार, 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे से पटना के अलग अलग इलाकों से शोभायात्राएं निकलेंगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए खाजपुरा शिव मंदिर, बेली रोड पहुंचेंगी। यहां भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

auto

इस दौरान एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

नेहरू पथ और बेली रोड पर सामान्य वाहनों की एंट्री बंद

संयुक्त आदेश के अनुसार, नेहरू पथ यानी बेली रोड पर राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे डुमरा टीओपी मोड़ से लेकर जगदेव पथ मोड़ तक सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

हालांकि, रूकनपुरा से चिड़ियाखाना गेट नंबर 01 तक नगर सेवा, सिटी राइड और सीएनजी बसें फ्लाईओवर के ऊपर से चलेंगी।

जगदेव पथ से आने वाले ऑटो और व्यावसायिक वाहनों का रूट बदला

जगदेव पथ मोड़ से हवाई अड्डा, आयकर गोलंबर और पटना जंक्शन की ओर आने वाले सभी ऑटो और व्यावसायिक वाहनों को जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण जगदेव पथ रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ये वाहन फुलवारी जेल मोड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

दीघा, राजीवनगर और एजी कॉलोनी जाने वाले छोटे वाहनों का नया रूट

नेहरू पथ से दीघा, राजीवनगर और एजी कॉलोनी की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को पाया नंबर 04 यानी अंबेडकर पथ मोड़ से अंबेडकर पथ की ओर मोड़ा जाएगा।

इसके बाद वाहन अंबेडकर पथ से मौर्या पथ होते हुए आशियाना दीघा रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

डुमरा टीओपी मोड़ से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहनों का डायवर्जन

नेहरू पथ पर डुमरा टीओपी मोड़ से पूरब से पश्चिम जाने वाले सभी वाहनों को डुमरा टीओपी मोड़ से दक्षिण दिशा में हवाई अड्डा पश्चिमी गेट की ओर मोड़ा जाएगा।

यहां से वाहन फुलवारी जेल मोड़ होते हुए जगदेव पथ के रास्ते आगे बढ़ सकेंगे।

आशियाना और दीघा जाने वालों के लिए विशेष व्यवस्था

नेहरू पथ से पूरब से पश्चिम आशियाना और दीघा की ओर जाने वाले वाहन राजाबाजार फ्लाईओवर के ऊपर से जाएंगे।

इसके बाद रूकनपुरा से रूपसपुर पुल नीचे यानी विजयनगर के पास यू टर्न लेकर फिर रूकनपुरा से फ्लाईओवर के नीचे अंबेडकर पथ के रास्ते आगे जा सकेंगे।

आशियाना दीघा रोड से बेली रोड जाने वालों के लिए नया रास्ता

आशियाना दीघा रोड से नेहरू पथ की ओर जाने वाले वाहन पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अंबेडकर पथ होते हुए जगदेव पथ मोड़ के पास नेहरू पथ में प्रवेश कर सकेंगे।

वैकल्पिक रूप से वाहन जगदेव पथ से फुलवारी जेल मोड़ होते हुए पूरब दिशा की ओर भी जा सकेंगे।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

पटना प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यात्रा से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी अवश्य लें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें : अब बिहार में कक्षा 9 से नीट और जेईई की होगी तैयारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब बिहार में कक्षा 9 से नीट और जेईई की होगी तैयारी
Next Article राशिफल @ 14 फरवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
Headlines

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.