Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 06:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में पीएम मोदी का ऐतिहासिक रोड शो… देखें वीडियो
बिहार

पटना में पीएम मोदी का ऐतिहासिक रोड शो… देखें वीडियो

November 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के आरा और नवादा में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल रोड शो किया। पीएम मोदी सबसे पहले राजेंद्र नगर स्थित दिनकर गोलंबर पहुंचे और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे।

सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

पीएम मोदी का रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक पहुंचा। यह रूट नाला रोड, ठाकुरबाड़ी, बारी पथ और बाकरगंज से होकर गुजरा। पटना की सभी 14 विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में मोदी ने लोगों से वोट देने की अपील की।

हर तरफ मोदी-मोदी के नारे

रोड शो शुरू होने से पहले ही पटना की सड़कों पर भारी भीड़ जमा थी। लोग प्रधानमंत्री की झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहे। जब उनका काफिला गुजरा तो पूरा इलाका ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया, और लोग मोबाइल कैमरों से तस्वीरें लेने की कोशिश करते दिखे।

महिलाओं और बच्चों में भी दिखा उत्साह

रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी सड़कों के किनारे मौजूद रहे। उनके हाथों में भाजपा के झंडे और मोदी के कटआउट थे। रास्ते भर स्वागत के लिए कई जगह मंच और स्टॉल लगाए गए थे, जहां से लोग फूल बरसाकर पीएम का स्वागत कर रहे थे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन लोगों का जोश इतना था कि वे सड़क के किनारे तक पहुंच गए। पूरा पटना चुनावी रंग में डूबा नजर आया।

इसे भी पढ़ें : “कुछ अफसर कानून को जेब में रखे बैठे हैं”… बाबूलाल का झारखंड सरकार पर तीखा वार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“कुछ अफसर कानून को जेब में रखे बैठे हैं”… बाबूलाल का झारखंड सरकार पर तीखा वार
Next Article झूठ और बौखलाहट की राजनीति कर रहे हैं बाबूलाल : विनोद पांडेय

Related Posts

Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
Headlines

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026
Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.